New Update
अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव ने आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आज धर्मयुद्ध की इस धरती पर 18,000 बच्चों ने एक साथ अष्टादश गीता श्लोकोच्चारण किया है। अब इसकी जानकारी गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड में भेजी जाएगी।
यह कार्यक्रम गुरूवार को दोपहर करीब 12 बजे शुरू किया गया और पूरे 15 मिनट तक श्लोकोच्चारण किया गया। इसमें 18,000 स्टूडेंट्स के साथ 1000 अध्यापक भी शामिल थे। कार्यक्रम स्थल पर 1000-1000 स्टूडेंट्स के 18 ब्लॉक्स बनाए गए थे। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन शामिल रहे।
आपको बता दें कि हरियाणा में इस बार गीता जयंती महोत्सव अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसका आगाज़ 17 नवंबर को हुआ था और य़ह कार्यक्रम 3 नवंबर तक चलेगा। वहीं 25 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका विधिवत उद्घाटन किया था।-