Advertisment

पूजा करियान ने बढ़ाई हरियाणा की शान......

author-image
CHOHAN
New Update
पूजा करियान ने बढ़ाई हरियाणा की शान......
Advertisment
हरियाणा की महिला खिलाड़ी लगातार देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस फेहरिस्त में अब पूजा कादियान का नाम जुड़ गया है। पूजा ने रूस के शहर काजान में हुई 14 वीं वुशु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। ऐसा करने वाली वो देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। पूजा को फाइनल में मेजबान रूस की खिलाड़ी को हराने में कामयाबी मिली है। पूजा इससे पहले भी तीन बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है। लेकिन तीनों बार उसे रजत पदक से संतोश करना पड़ा था। इस बार कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते पर पूजा विश्व विजेता बनने में सफल रही।
Advertisment
publive-image
Advertisment
झज्जर ज़िले के कस्बे बेरी की रहने वाली पूजा मई के महीने से कोचिंग कैंप में थी। इस दौरान उसने बीजिंग स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में भी प्रशिक्षण हासिल किया है। ंआखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई और वा स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही ।
publive-image
         -
sports championship pooja-kadyan
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment