Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

स्कूली बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे पॉजिटिव

Written by  Arvind Kumar -- March 03rd 2021 03:21 PM
स्कूली बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे पॉजिटिव

स्कूली बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे पॉजिटिव

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चे संक्रमित होने लगे हैं। करनाल के कुंजपुरा सैनिक स्कूल के हॉस्टल में जहां 54 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे अब वहीं कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले एक स्कूल में भी 5 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। [caption id="attachment_479139" align="aligncenter" width="700"]Coronavirus Haryana Update स्कूली बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे पॉजिटिव[/caption] पिछले कल कुरुक्षेत्र में कोरोना के 31 केस सामने आए थे। अब तक कुरुक्षेत्र में 135 लोग कोरोना वायरस से मृत्यु का शिकार हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित नजर आ रहा है और अब मास्क ना पहनने वालों पर कड़ाई के मूड में है।

[caption id="attachment_479141" align="aligncenter" width="700"] स्कूली बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, कुरुक्षेत्र में 10 बच्चे पॉजिटिव[/caption] यह भी पढ़ें:- राकेश टिकैत बोले- साल के आखिर तक चलेगा किसान आंदोलन यह भी पढ़ेंः- मास्क ना पहनने वालों के फिर से होंगे चालान, सीएम खट्टर ने दिए जुर्माना वसूलने के निर्देश
वहीं अम्बाला में जहां 1 से 3 केस कोरोना के रह गए थे तो अचानक एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब अम्बाला में हर रोज नए केस कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं और इनमें से 25 % केस स्कूलों से आ रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को चेतावनी दे दी है की कोई भी बच्चा या टीचर बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के स्कूल में नहीं आएगा। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग को भी कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के मिलता है तो उसका चालान काटा जाए।

Top News view more...

Latest News view more...