Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

SPG सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी को मिली 10 साल पुरानी ये गाड़ी

Written by  Arvind Kumar -- November 20th 2019 11:56 AM
SPG सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी को मिली 10 साल पुरानी ये गाड़ी

SPG सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी को मिली 10 साल पुरानी ये गाड़ी

नई दिल्ली। SPG सुरक्षा हटने के बाद अब सोनिया गांधी को जेड प्ल्स सुरक्षा दी गई है। इसी के चलते अब गांधी परिवार को स्पेशल बुलेट प्रूफ गाड़ियों के बजाए 10 साल पुरानी टाटा सफारी दी गई है। इससे पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रेंज रोवर गाड़ि‍यों का उपयोग करती थीं। ये गाड़ियां किसी किस्‍म के धमाकों से बचने में भी सक्षम होती थीं। हालांकि राहुल गांधी फॉर्च्यूनर कार का उपयोग करते थे। [caption id="attachment_361787" align="aligncenter" width="700"]Sonia Gandhi 2 (1) SPG सुरक्षा हटने के बाद सोनिया गांधी को मिली 10 साल पुरानी ये गाड़ी[/caption] गौर हो कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद ही एसपीजी बनाई गई थी। शुरुआत में एसपीजी प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। लेकिन बाद में राजीव गांधी की हत्या के बाद से सोनिया गांधी और उनके बच्चों- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अधिक खतरा होने के चलते एसपीजी सुरक्षा दी गई थी। यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी की सरकार में 100 करोड़ का घोटाला? बीजेपी ने लगाए आरोप ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...