Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

जुब्बल-कोटखाई : मंडल उपाध्यक्ष महावीर समेत 11 पदाधिकारी BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

Written by  Poonam Mehta -- October 26th 2021 05:28 PM -- Updated: October 26th 2021 05:37 PM
जुब्बल-कोटखाई : मंडल उपाध्यक्ष महावीर समेत 11 पदाधिकारी BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

जुब्बल-कोटखाई : मंडल उपाध्यक्ष महावीर समेत 11 पदाधिकारी BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर एक बार फिर भाजपा ने कार्रवाई की है। भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने जुब्बल-कोटखाई विस सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर 11 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।हिमाचल की जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से इस बार भाजपा के बागी चेतन बरागटा चुनाव मैदान अपनी में किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने 11 पदाधिकारियों को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है। पार्टी से निकाले जाने वालों में जुब्बल कोटखाई मंडल उपाध्यक्ष महावीर और सुरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, कार्यसमिति सदस्य कृष्ण चंद, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, निक्कम सिंह, बलवीर ठाकुर, श्यामा शर्मा और मोहिंदर शामिल हैं।  इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों को भी निष्कासित किया जा चुका है। इस संबंध में मंगलवार सुबह पार्टी की ओर से निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि उपचुनाव में जिन पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। उनकी वापसी नहीं होगी। भाजपा अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल जुब्बल कोटखाई में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा भाजपा की टिकट न मिलने पर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने जिला परिषद सदस्य रही नीलम सरैइक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक रोहित ठाकुर पर दांव खेला है। -PTC NEWS


Top News view more...

Latest News view more...