Advertisment

india covid update: आज कोरोना के नए मरीजों में आई कमी, मौत का आकंड़ा बढ़ा

author-image
Vinod Kumar
New Update
india covid update: आज कोरोना के नए मरीजों में आई कमी, मौत का आकंड़ा बढ़ा
Advertisment
देश में आज एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से कोरोना के केसों में गिरावट और उछाल जारी है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 11793 नए मरीज मिले हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। 24 घंटों में 27 मरीजों की मौत हुई है। बीत कल 17,073 नए केस सामने आए थे, जबकि 21 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज कोरोना के नए मरीजों में कल के मुकाबले 30.9% की कमी दर्ज की गई है। अब देश में कुल 4,34,18,839 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,047 हो गई है। Dip in Covid-19 cases आंकड़ों के मुताबिक देश में रिकवरी रेट अब 98.57 फीसदी हो गया है। इस समय 96,700 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीज अब कुल मामलों का 0.22% हैं। पिछले 24 घंटे में 5,280 मरीज ठीक हुए हैं। देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,27,97,092 हो गई है। Dip in Covid-19 cases भारत में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.36% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49% प्रतिशत है। भारत में अब तक 86.14 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 4,73,717 COVID-19 टेस्ट किए गए हैं। देश में कुल 1,97,31,43,196 लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। India’s-Covid-vaccination-update-4 देशभर में सबसे ज्यादा मरीज केरल में मिले हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 3206 मरीज मिले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 2,369, तमिलनाडु में 1,461, दिल्ली में 628 और कर्नाटक में 617 केस मिले हैं। 70.23% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं।-
covid-19 corona corona-update new-corona-cases
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment