Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

12वीं पास 9 साल तक डॉक्टर बन करता रहा मरीजों की जांच, 1 लाख था वेतन

Written by  Arvind Kumar -- June 27th 2019 10:24 AM -- Updated: June 27th 2019 10:28 AM
12वीं पास 9 साल तक डॉक्टर बन करता रहा मरीजों की जांच, 1 लाख था वेतन

12वीं पास 9 साल तक डॉक्टर बन करता रहा मरीजों की जांच, 1 लाख था वेतन

नई दिल्ली। जरा सोचिए की अगर कोई डॉक्टर आपका इलाज कर रहा हो और आपको बाद में पता चले की डॉक्टर तो फर्जी था, तो आपके साथ क्या बीतेगी। कुछ ऐसा ही 90 हजार लोगों के साथ हुआ है, जो बीमारी की हालत में डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि वो डॉक्टर तो फर्जी था। जी हां, राजस्थान पुलिस ने सीकर में एक प्राइवेट अस्पताल से ऐसे फर्जी डॉक्टर को पकड़ा है। आरोपी मानसिंह केवल 12वीं तक पढ़ा लिखा है। उसने डॉक्टरी की पढ़ाई नहीं की है। उसे पांच साल पहले ट्रेन में डॉक्टर की डिग्री मिली थी, जिसके बाद उसने उस अनुसार बाकी के फर्जी पहचान पत्र बनवाए और डॉक्टरी का धंधा शुरू कर दिया। [caption id="attachment_311881" align="aligncenter" width="700"]Doctors 2 12वीं पास 9 साल तक डॉक्टर बन करता रहा मरीजों की जांच, 1 लाख लेता था वेतन[/caption] यह भी पढ़ेंयूपी का कचौड़ी वाला निकला करोड़पति, ऐसे हुआ खुलासा मानसिंह पहले अपना क्लीनिक चलाथा था लेकिन कुछ समय से एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहा था और यहां एक लाख रुपए वेतन ले रहा था। एक अनुमान के मुताबिक इस डॉक्टर ने अभी तक 90 हजार मरीजों को जांच है। सभी को यह डॉक्टर साधारण दवाएं लिखता था और ज्यादातर घरेलू नस्खे अपनाने के लिए कहता था। गंभीर मरीजों को वह अन्य अस्पताल रेफर कर देता था। लेकिन एक दिन इसकी यह चालाकी नहीं चल पाई। आरोपी ने एक महिला को ड्रिप चढ़ा दिया था, जिसे दिल की बीमारी थी। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें : ज्यादा देर तक मोबाइल फोन चलाने वाले सावधान, कहीं आपके साथ भी ना हो जाए ऐसा [caption id="attachment_311880" align="alignleft" width="150"]Doctor-2 12वीं पास 9 साल तक डॉक्टर बन करता रहा मरीजों की जांच[/caption] अस्पताल प्रशासन को शक हुआ तो आरोपी के मतदाता पहचान पत्र की जांच की तो पूरा खुलासा उसी समय हो गया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर मिलने पर असली डिग्री वाला डॉक्टर भी सीकर पहुंच गया और बताया कि वह हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है और 2005 में उसका बैग चोरी हो गया था जिसमें उसकी डिग्री भी थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...