Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

गुरुग्राम में बनेगी ग्लोबल सिटी, 13 कंपनियों ने दिखाई रूचि...हरियाणा में बनेगी सबसे बड़ी जंगल सफारी

Written by  Vinod Kumar -- October 06th 2022 12:08 PM
गुरुग्राम में बनेगी ग्लोबल सिटी, 13 कंपनियों ने दिखाई रूचि...हरियाणा में बनेगी सबसे बड़ी जंगल सफारी

गुरुग्राम में बनेगी ग्लोबल सिटी, 13 कंपनियों ने दिखाई रूचि...हरियाणा में बनेगी सबसे बड़ी जंगल सफारी

चंडीगढ़: एक हफ्ते में दुबई के दो टूर करने के बाद बाद चंडीगढ़ पहुंचे CM मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में दुबई की 13 इंटरनेशन कंपिनयों ने रूचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हरियाणा में 1 लाख करोड़ निवेश आएगा। वहीं, वर्ल्ड के सबसे बड़े जंगल सफारी के निर्माण की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही सरकार इसके लिए अरावली फाउंडेशन बनाएगा। हरियाणा में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी बनेगी। दुनिया भर की कई जंगल सफारी देख कर इसे बनाया जाएगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी मैनमेड सफारी होगी। इसमें अलग अगल जानवरों के लिए अलग जगह होगी। शेरों के लिए चार जोन होंगे। इस जंगल सफारी में चीते लाने की कोशिश भी की जाएगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शाकाहारी जानवरों के लिए बड़ा इलाका तैयार किया जाएगा। अंडरवॉटर जोन भी बनाया जाएगा। विदेशी जानवरों के लिए उन्हें उनका माहौल और वातावरण मुहैया कराया जाएगा। साथ ही ट्रैकिंग जोन भी तैयार किया जाएगा। पक्षियों की 180 प्रजातियां इस सफारी में लाई जाएंगी। जलीय जीवों की 29 प्रजातियां भी इस सफारी में होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दुबई का दूसरा दौरा इन्वेस्टमेंट के लिए था। गुरुग्राम में 180 एकड़ में ग्लोबल सिटी बनाई जाएगी। 1 लाख करोड़ का निवेश इसमे किया जाएगा। दुबई की 13 कंपनियों ने अपनी दिलचस्पी इसके लिए दिखाई है। Overseas placement companies के साथ बैठक की गई है। 1 लाख स्किल्ड युवाओं की यहां प्लेसमेंट करने का लक्ष्य लखा गया है। एक कंपनी ने हमसे केवल 14 घंटों में ही कुछ युवा मांगे हैं। पीपीपी के जरिये 1,80,000 से कम वार्षिक आय वाले बच्चों को सबसे पहले भेजेंगे। नवंबर में ग्लोबल सिटी के पहले चरण का ऑक्शन करने का लक्ष्य है। धान की खरीद के बारे में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब तक 11 लाख 24 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 16,226 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है। क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाकर किसानों की खराब फसल की जानकारी ली जाएगी।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...