New Update
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 1,32,788 नए मामले रिपोर्ट किए गए। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हो गई है। वहीं इस दौरान 3,207 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,93,645 है। 2,31,456 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,61,79,085 हो गई है।
यह भी पढ़ें- कोरोना मरीजों के लिए अनुराग ठाकुर बना रहे ऑक्सीजन बैंक
यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 1233 नए COVID19 मामले, 3453 रिकवरी और 80 मौतें दर्ज़ की गईं। प्रदेश में सक्रिय मामले 16,280 हैं। वहीं पंजाब में एक दिन 2184 नए COVID19 मामले, 94 मौतें और 5039 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए। पंजाब में सक्रिय मामले 33,444 हैं।
वहीं लगातार वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।
-