Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

COVID UPDATE: भारत में आज कोरोना के 16103 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस 1 लाख के पार

Written by  Vinod Kumar -- July 03rd 2022 11:28 AM
COVID UPDATE: भारत में आज कोरोना के 16103 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस 1 लाख के पार

COVID UPDATE: भारत में आज कोरोना के 16103 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस 1 लाख के पार

भारत में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 16,103 नए मामले सामने आए हैं। बीते कल 17,070 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही 31 मरीजों की भी मौत हुई है। बीते कल 23 मरीजों की मौत हुई थी। मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,199 पर पहुंच गयी है। देश में इस समय 1 लाख 11 हजार 711 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.26% है। भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 13,929 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 4,28,65,519 पहुंच गया है। देश में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 4.27 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.81 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,143 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3,76,720 टेस्ट किए गए हैं। 10,10,652 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। कोरोना के अब तक कुल 1,97,95,72,963 टीके लगाए जा चुके हैं।


Top News view more...

Latest News view more...