Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप

Written by  Arvind Kumar -- November 05th 2019 04:07 PM -- Updated: November 05th 2019 04:08 PM
भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप

भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप

भिवानी। (कृष्ण सिंह) भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसिय महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देंगीं। भिवानी में पहली बार आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप में 95 विश्वविद्यालय की करीब 750 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। [caption id="attachment_356602" align="aligncenter" width="700"]Championship 1 भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप[/caption] तीन दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कहा कि बड़े आयोजन से वहां के बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन में खेल भावना पैदा होती है और खेलों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले महिला को इतनी आजादी नहीं थी कि वो घर का चूल्हा चौका छोड़कर कहीं बाहर जा सके। 20 साल पहले महिलाएं कुश्ती जैसे खेल को नहीं अपनाती थी लेकिन आज समय बदल चुका है। कुश्ती में एक उज्जवल भविष्य है और हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ेंवर्ल्ड चैंपियनशिप में मनीष ने जीता कांस्य पदक, भिवानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...