Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए गृह मंत्री पदक से अलंकृत

Written by  Arvind Kumar -- January 08th 2020 03:55 PM
हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए गृह मंत्री पदक से अलंकृत

हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए गृह मंत्री पदक से अलंकृत

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की डॉ. भीमराव अम्बेडकर रंगशाला में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-2017 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। [caption id="attachment_377847" align="aligncenter" width="700"]2 police officers of Haryana Police honored with Home Minister Medal हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए गृह मंत्री पदक से अलंकृत[/caption] केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई है। हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कुलवंत कौर को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। Haryana police 1

पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। समारोह में प्रमाण-पत्र व पदक हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा द्वारा प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर: नहीं किया सरेंडर तो सेना ने मार गिराया आतंकी ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...