Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

हरियाणा से पंजाब में 32 हजार नशे की टेबलेट सप्लाई करने जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- June 25th 2020 01:42 PM
हरियाणा से पंजाब में 32 हजार नशे की टेबलेट सप्लाई करने जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हरियाणा से पंजाब में 32 हजार नशे की टेबलेट सप्लाई करने जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब में नशे की सप्लाई करने जा रहे हैं गाड़ी में सवार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 32 हजार नशे की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इसके बाद पकड़े गए दोनों आरोपी कुलविंदर सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ पुलिस न एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए रतिया सदर थाना के एसएचओ कपिल सिहाग ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नागपुर के पास खुनन गांव के चौक पर गाड़ी सवार दो युवकों को रुकवा कर गाड़ी की तलाशी ली तो 32 हजार नशे की गोलियां बरामद हुई।

पकड़े गए दोनों आरोपी कुलविंदर और जगजीत पलवल के रहने वाले हैं। दोनों पंजाब में नशे की सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों से डिमांड दौरान मुख्य तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...