Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

भोपाल में BJP नेत्री की गौशाला में 20 गायों की मौत, मैदान में बिखरे मिले 80 शव और कंकाल, प्रशासन ने गौशाला का संचालन थामा

Written by  Vinod Kumar -- January 31st 2022 01:03 PM

भोपाल के बैरसिया जिले में भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य के गौशाला में अब तक कई गायों की मौत हो गई। बीते दिन गौशाला में बने एक कुएं में 20 गायों के शव प्राप्त किया गया हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान पर पड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 8 गायों की मौत शनिवार को ही हो गई थी। इलाके में जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। मामले के बाद गौशाला संचालिका भाजपा नेत्री निर्मला देवी पर केस दर्ज हो गया है, और प्रशासन ने गौशाला का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। लोगों का विरोध प्रर्दशन देखते हुए पुलिस बल को तैनात भी किया गया है। बता दें कि निर्मला देवी 20 साल से गौशाला का संचालन कर रही हैं। वह भाजपा नेत्री हैं और 30 साल से सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि "ठंड के कारण 3-4 गायें मर गई हैं। हम कितना ध्यान दें। पन्नी (पॉलीथिन) के कारण मौत हो जाती हैं। मैं बुजुर्ग महिला हूं। मुझे परेशान किया जा रहा है। जो आरोप लगा रहे हैं, वो हमारे विरोधी हैं। हमारे पास 400 गायें हैं। अधिकतर गायें किसानों की हैं।" मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, विरोध कर रहे लोगों को अफसरों शांत कराया। वहीं लोगों का कहना है कि पखवाड़े भर में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम अभी भी गायों के शव की गणना में जुटी है। कलेक्टर ने कहा कि गौशाला का संचालन फिलहाल प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया गया है। BJP नेत्री द्वारा संचालित गौशाला के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं।" इसके अलावा दिग्विजय ने मांग की है कि इस गौशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का केस जल्द दर्ज किया जाए।


Top News view more...

Latest News view more...