एक दिन में कोरोना के 2,11,298 नए मामले आए सामने, 3,847 की मौत
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटें में COVID19 के 2,11,298 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,73,69,093 हो गई है। वहीं 3,847 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,15,235 हो गई है। देश में 2,83,135 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,46,33,951 हो गई है। देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,19,907 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,85,805 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 हो गया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में सम्पति क्षति वसूली अधिनियम लागू होने पर क्या बोले अनिल विज?
अभियान के 130वें दिन आज सुबह 7 बजे तक उपलब्ध कराए गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20 करोड़ को पार चुका है (अब तक 20,26,95,874 टीके लगाये गए हैं, जिसमें कोविड-19 टीकों की 15,71,49,593 पहली खुराक और 4,35,12,863 दूसरी खुराक शामिल है)। भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान, दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है, इसे प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था।