Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

मुंबई से लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, COVID19 के नहीं कोई लक्षण

Written by  Arvind Kumar -- May 16th 2020 03:58 PM
मुंबई से लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, COVID19 के नहीं कोई लक्षण

मुंबई से लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, COVID19 के नहीं कोई लक्षण

हमीरपुर। जिला के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसे जिला कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा 36 वर्षीय यह व्यक्ति 13 मई, 2020 को मुंबई से टैक्सी में यहां वापस लौटा था और स्थानीय स्तर पर संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था। गत 14 मई, 2020 को इसके नमूने जांच हेतु लिए गए थे और आज दोपहर बाद इनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके साथ टैक्सी में दो अन्य व्यक्ति भी मुंबई से वापस आए थे, जिनमें से एक दांदड़ू पंचायत के ही कुनवीं गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा नादौन उपमंडल की पतरैल पंचायत से है। इसके अन्य प्राथमिक एवं द्वितयिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) को क्षेत्र को सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...