New Update
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है। पिछले कल 3,754 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है।
बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जारी है। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण अभी वैक्सीनेशन को व्यापक स्तर पर नहीं किया जा रहा है।
हालांकि सरकार ने अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 17.56 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी है और अगले तीन दिन में उन्हें 46 लाख खुराकों की और आपूर्ति की जाएगी। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।
यह भी पढ़ें- आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही ललती राम का निधन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के डीएसपी का कोरोना से निधन, डीजीपी ने जताया शोक
सरकार का पूरा फोकस अब वैक्सीनेशन पर है। क्योंकि यही एकमात्र हथियार है जो कोरोना से लड़ने में मदद करेगा। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है। लाखों लोग प्रतिदिन वैक्सीन लगवा रहे हैं।
-