Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

36वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भीम स्टेडियम में शुभारंभ

Written by  Arvind Kumar -- November 14th 2019 10:10 AM
36वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भीम स्टेडियम में शुभारंभ

36वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भीम स्टेडियम में शुभारंभ

भिवानी। (कृष्ण सिंह) भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा 36वीं हरियाणा राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 13 से 17 नवंबर, पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगित में प्रदेश के 22 जिलों के 450 के लगभग खिलाड़ी व 45 के लगभग खेल प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने व नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी चुनने के उद्देश्य से आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता को देखने में बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे। [caption id="attachment_359591" align="aligncenter" width="700"]Championship 2 36वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भीम स्टेडियम में शुभारंभ[/caption] प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे भिवानी विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक तंदुरूस्ती के लिए भी मायने रखते हैं। युवाओं को नशों से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। जिसे खेलने के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों से टीमें पांच दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति सबसे बेहतर हैं। खेलों के दम पर ही हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह आज हरियाणा विधानसभा में विधायक हैं तथा खेलों के कारण ही विभिन्न विभागों में खिलाड़ी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ेंसुभाष बराला ने टोहाना में बन रहे स्टेडियम का किया निरीक्षण ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...