सोनीपत जिले में पिछले 24 घंटे में हत्या की 5वीं वारदात
सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत में महज 24 घंटे में ही हत्या की 5 वारदातें सामने आई है। ताजा मामला गांव नाहरा से सामने आया है। जहां पर करतार सिंह के घर देर रात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए लोगों को दिल्ली के अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर करतार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। [caption id="attachment_267721" align="aligncenter" width="700"] घटनास्थल पर खून के निशान[/caption] वहीं उनकी पत्नी को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_267722" align="aligncenter" width="700"] पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।[/caption] फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं कि एक के बाद एक इतनी घटनाएं सामने आने के बाद आखिर क्यों पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें : डबल मर्डर से दहला सोनीपत, चाकुओं से गोदकर दो साथियों की निर्मम हत्या