Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

इस गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत की हवाई ताकत, राफेल-जगुआर समेत आसमान में गरजेंगे 75 लड़ाकू विमान

Written by  Vinod Kumar -- January 17th 2022 06:00 PM
इस गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत की हवाई ताकत, राफेल-जगुआर समेत आसमान में गरजेंगे 75 लड़ाकू विमान

इस गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत की हवाई ताकत, राफेल-जगुआर समेत आसमान में गरजेंगे 75 लड़ाकू विमान

Republic Day fly past: भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड का हर भारतवासीस का इंतजार रहता है। परेड ना केवल देश के भीतर काफी पसंद की जाती है, बल्कि दुनियाभर में भी इसकी चर्चा होती है। इस दिन पूरी दुनिया भारत का ताकत और संस्कृति की झलक राजपथ पर देखता है। इस‌ बार की गणतंत्र परेड कुछ खास होने वाली है। इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में सबसे बड़ा और भव्य फ्लाइपास्ट (Fly Past) होने जा रहा है, जिसमें वायुसेना (Air Force), नौसेना (Navy) और थलसेना (Army) के कुल 75 एयरक्राफ्ट (Aircraft) हिस्सा लेंगे। यह राजपथ पर होने वाला अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा। इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना (IAF) पीआरओ विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने दी है। 75 aircraft including Rafale to feature in 'grandest flypast ever' during R-Day celebrations इस साल फ्लाइपास्ट में वायुसेना के जगुआर, रफाल और सुखोई फाइटर जेट के साथ साथ नौसेना के पी8आई टोही विमान और मिग29K लड़ाकू विमान भी पहली बार हिस्सा लेंगे। थलसेना की एविएशन विंग के हेलीकॉप्टर भी फ्लाइपास्ट में शिरकत करेंगे। 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में इस‌ साल फ्लाइपास्ट में दो खास फोर्मेशन पाकिस्तान पर प्राप्त हुई जीत को समर्पित होंगी। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस गणतंत्र दिवस फ्लाइपास्ट में कुल 17 जगुआर लड़ाकू विमान (Jaguar Fighter Jet) एक 'अमृत' फोरमेशन में राजपथ (Rajpath) के ठीक ऊपर '75' बनाते हुए भी दिखाई पड़ेंगे। धव्ज फॉरमेशन (परेड के साथ ) के 4 MI-17v5 हेलिकॉप्टर, रुद्र फॉरेमेशन के (परेड के साथ ) 4 एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, परेड के बाद फ्लाइट पास्ट के दौरान- राहत फॉर्मेशन के 5 ALH एरो फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। दूसरा फॉरमेशन- मेघना (71 युद्ध की याद में) 1 चिनूक और 4 Mi-17 एरो फॉरमेशन में उड़ेंगे। तीसरा फॉरमेशन एकलव्य का 1 Mi 35 हेलिकॉप्टर और चार अपाचे हेलिकॉप्टर एरो फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे। चौथा फॉरमेशन- तंगेल (71 के युद्ध में तंगेल एयर ड्राप की याद में) 1 डकोटा विंटेज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 2 डॉर्नियर एयरक्रफ्ट विग फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे। वायुसेना के मुताबिक, फ्लाइपास्ट की सभी फोर्मेशन राजपथ के करीब वॉटर चैनल से 100 मीटर की दूरी पर ये फ्लाइपास्ट आयोजित की जाएंगी। राजपथ से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर की उड़ान होंगी, जबकि फाइटर जेट करीब 1000 फीट की उंचाई पर फ्लाई करेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...