Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

इतना अमीर निकला मुंबई का भिखारी, जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

Written by  Arvind Kumar -- October 07th 2019 01:40 PM -- Updated: October 07th 2019 04:02 PM
इतना अमीर निकला मुंबई का भिखारी, जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

इतना अमीर निकला मुंबई का भिखारी, जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

मुंबई। भिखारी शब्द सुनते ही आप एक गरीब और फटे पुराने कपड़े पहनने वाले शख्स के बारे में सोचते होंगे। जो सड़क पर या गली चौराहे पर भीख मांगता हो, लेकिन ये खबर सुनकर आप चौंक जाएंगे! मुंबई के एक भिखारी की धन दौलत के बारे में जब आपको पता चलेगा तो आपका नजरिया भी भिखारी के प्रति बदल जाएगा। पुलिस ने मुंबई के एक भिखारी के घर से करीब 9 लाख रुपए की एफडी और एक लाख के करीब के सिक्के बरामद किए हैं।

दरअसल इसका खुलासा उस समय हुआ जब मुंबई में सड़क दुर्घटना में एक भिखारी की मौत हो गई। दुर्घटना की छानबीन करते हुए पुलिस गोवंडी स्थित भिखारी बुर्जु चन्द्र आज़ाद के घर पर पहुंची तो उसकी धन दौलत को देखकर चकित रह गई। पुलिस ने भिखारी के घर से करीब 9 लाख रुपए की एफडी और एक लाख के करीब के सिक्के बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें : DC ऑफिस में फरियाद लेकर आया था बुजुर्ग, बन गया डीसी ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...