Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 8 लोग, चार की मौत...सड़क से जा रहे NDRF के जवान ने बचाई 4 की जान

Written by  Vinod Kumar -- September 10th 2022 10:50 AM -- Updated: September 10th 2022 10:51 AM
गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 8 लोग, चार की मौत...सड़क से जा रहे NDRF के जवान ने बचाई 4 की जान

गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 8 लोग, चार की मौत...सड़क से जा रहे NDRF के जवान ने बचाई 4 की जान

महेंद्रगढ़/नितिन शर्मा: जिला में गणपति विसर्जन के दौरान कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित झगड़ोली गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। गणपत्ति विसर्जन के दौरान 8 लोग नहर में डूब गए। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया गया। जब तक डूब हुए लोगों को बाहर निकाला जाता तब तक 4 की मौत हो चुकी थी, जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के मोहल्ला ढाणी में गणेश मंडल के सदस्य गणपति विसर्जन के लिए झगड़ोली नहर पर गए थे। गणपति की 8 फीट को नहर में विसर्जित करते समय 9 लोग प्रतिमा के साथ पानी में बह गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल बचाव कार्य करते हुए तीन लोगों को बाहर निकाला। इसी दौरान नहर के साथ गुजर रही सड़क से एनडीआरएफ का एक जवान सड़क मार्ग से अपने बच्चे को लेने रेवाडी जा रहा था। हादसे का पता लगते ही उसने तुरंत चार लोगों को बाहर निकाला। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके के अलावा महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षामंत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर विभाग के चीफ से बात कर नहर का पानी रुकवाया। इसी दौरान महेंद्रगढ़ के लगभग सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक भी सहायता के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व लगभग सारा जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल व मौके पर पहुंचे। अस्पताल में जिला उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने उपस्थित लोगों को हिम्मत देते हुए कहा की यह एक बड़ी ही दुखद घटना है। अभी आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें से चार की मौत हो चुकी है चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...