Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कांग्रेस से अपने विधायक ही नहीं संभलते, वो जनता को कैसे संभालेंगी: तंवर

Written by  Vinod Kumar -- June 03rd 2022 03:55 PM -- Updated: June 03rd 2022 03:56 PM
कांग्रेस से अपने विधायक ही नहीं संभलते, वो जनता को कैसे संभालेंगी: तंवर

कांग्रेस से अपने विधायक ही नहीं संभलते, वो जनता को कैसे संभालेंगी: तंवर

चरखी दादरी/प्रदीप साहू: निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी रिंपी फौगाट ने चरखी दादरी से अपना नामांकन दाखिल करवाया। उनके साथ पूर्व सांसद अशोक तंवर भी मौजूद थे। अशोक तंवर ने रिंपी फौगाट के नामांकन के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और चुनाव में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी तय कर दी। साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।


तंवर ने कहा कि जनता दूसरी पार्टियां देख चुकी है अब आम आमदी पार्टी को पूरा समर्थन मिलेगा और निकाय चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। आप के मैदान में आने से गठबंधन के साथ कांग्रेसी भी मिल गए हैं और हार को देखते हुए कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाग गई है, जिस पार्टी से अपने एमएलए नहीं संभलते वो जनता को क्या संभालेंगे।


तंवर ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बदलेगा हरियाणा की सफल रैली के बाद विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन में कांग्रेस पार्टी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो गई है। कांग्रेस के विधायकों को बाड़ेबंदी कर रोकना पड़ रहा है। हरियाणा व देश में नई राजनीति का विकल्प सिर्फ आप पार्टी व केजरीवाल ही है।


अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा जिन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई, आज उन्ही लोगों के साथ मिलकर मलाई खा रही है। ऐसे में आने वाले समय में गठबंधन व कांग्रेस पार्टियां अपना वर्चस्च बचाने की लड़ाई लड़ती दिखाई देंगी।


Top News view more...

Latest News view more...