Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आप ने जारी किया घोषणापत्र, लोगों से किए ये वादे

Written by  Arvind Kumar -- October 19th 2019 05:14 PM
आप ने जारी किया घोषणापत्र, लोगों से किए ये वादे

आप ने जारी किया घोषणापत्र, लोगों से किए ये वादे

रोहतक। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसका नाम प्रतिज्ञा पत्र रखा गया है। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व सांसद सुशील गुप्ता ने प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। इसमें लोगों से कई वादे किए गए हैं। [caption id="attachment_351295" align="aligncenter" width="700"]AAP Manifesto 1 आप ने जारी किया घोषणापत्र, लोगों से किए ये वादे[/caption] आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रतिज्ञा - पत्र के मुख्य बिंदु 1. दिल्ली की तर्ज पर शहीद(सेना, अर्धबल सेना, हरियाणा पुलिस) की शहादत और परिवार के पालन पोषण के लिए एक करोड़ की आर्थिक सहायता व एक नौकरी 2. दिल्ली की तर्ज पर स्वामीनाथन रिपोर्ट पहली कलम से लागू 3. हरियाणा को टोल मुक्त बनाएंगे 4. हरियाणा को नशा मुक्त बनाएंगे 5. दिल्ली की तर्ज पर पुरानी पेंशन स्कीम पहली कलम से लागू होगी 6. दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली फ्री व इसके बाद आधे रेट पर व् प्रत्येक परिवार को फ्री 20000 लीटर पानी 7. दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूल – अस्पतालों का कायापलट व् प्राइवेट स्कूल-अस्पताल की फ़ीस तय की जाएगी 8. दिल्ली की तर्ज पर कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा के लिए 2 लाख सीसीटीव व् 2 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएँगी | 9. दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम मजदूरी दर 20,000 रूपये लागू होगी 10. दिल्ली की तर्ज खिलाड़ियों का खर्च पर सरकार उठाएगी व् हर खिलाडी को 50 किलो दूध व 5 किलो घी सरकार की तरफ से दिया जायेगा, खिलाडियों की डाइट में मिलने वाली राशी डबल होगी 11. दिल्ली की तर्ज पर छात्र – छात्राओं को फ्री बस –पास मिलेंगे | 12. दिल्ली की तर्ज पर दुर्घटना में घायल की जान बचाने के लिए “फरहिस्ता-योजना” शुरू की जाएगी 13. बलात्कारियों को फांसी की सजा होगी व हरियाणा को अपराध मुक्त बनाया जाएगा 14. महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री होगी व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए व काम शुरू करने के लिए विशेष रूप से आर्थिक सहायता दी जाएगी 15. RTI/सोशल एक्टिविस्ट और विस्हल बलोअर को सुरक्षा होगी 16. 50 % महिलाओं की अनुमति के बिना शराब के ठेके नही खुलेंगे 17. हर जिले मे पत्रकारों के लिए फ्री आवास योजना होगी व 50 साल के बाद पेंशन होगी 18. सारे नेताओं व अधिकारीयों की संपति की जाँच होगी 19. NSS, NCC की तर्ज पर ब्लड डोनर को नौकरी में वरीयता 20. आवारा पशुओं व् गायों के लिए गौ - आश्रम खोले जायेंगे 21. हरियाणा संस्कृति को बढ़ावा देने लिए हरियाणवी कलाकारों व् कवियों के लिए अलग विभाग बनाया जायेगा | 22. सेना की तर्ज पर अर्धबल सैनिक व् हरियाणा पुलिस के जवानों को एक्स सर्विसमैन का कोटा दिया जायेगा 23. दिल्ली को तर्ज पर कर्मचारियों (आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, गेस्ट टीचर, कंप्यूटर टीचर ) को तनख्वाह दी जाएगी 24. दिल्ली की तर्ज पर ठेका प्रथा को खत्म किया जाएगा 25. दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा –स्वाथ्य के क्षेत्र में विकास के लिए 30 % बजट किया जायेगा 26. दिल्ली की तर्ज पर समान काम के लिए समान वेतन का अधिकार लागू होगा 27. दिल्ली की तर्ज पर सभी अस्पतालों में इलाज, दवाइयां, टेस्ट व ऑपरेशन फ्री होंगे, जरूरत पड़ने पर प्राइवेट में भी फ्री इलाज होगा 28. दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे व बीस नए बड़े 500 बेड के हस्पताल खोले जायेंगे व् हर गावं में एम्बुलेंस की सुविधा होगी 29. दिल्ली की तर्ज पर 12वीं तक शिक्षा फ्री होगी व उच्च शिक्षा के लिए रूपये 10 लाख तक लोन बिना गारंटी दिया जाएगा 30. दिल्ली की तर्ज पर व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त किया जाएगा 31. दिल्ली को तर्ज पर किसानों की बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाकर उनकी आमदनी दो से तीन गुना की जाएगी, किसानों की फसल का मुआवजा 20,000 रुपये एकड़ व उनकी फ़सल सुरक्षा के लिए सरकारी किसान भंडार भवन खोले जाएंगे 32. बेरोजगारों को 10,000 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा व् स्वरोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन 3 साल तक बिना किसी ब्याज के दिया जायेगा 33. बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए व महिला आयु 50 वर्ष व पुरुष 55 वर्ष और विकलांग पेंशन 6000 रूपये लागू होगी 34. गरीब लड़कियों की शादी में शगुन राशि रूपये 1लाख महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के लिए रोजगार में समान अवसर, महिला पंचायत, महिला समिति, छात्रा समिति बनेगी 35. प्रदेश में 100 से ज्यादा फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे 36. युवाओ को 2 लाख नौकरियां दी जाएगी और रोजगार में 80% अधिकार हरियाणा वासियों का होगा व सभी सरकारी नौकरियों के फार्म फ्री भरे जायेंगे और सेंटर गृह जिलों में दिए जायेंगे 37. पुलिस कर्मचारियों का फाइव डे वीक होगा, कॉन्स्टेबल की तनख्वाह अध्यापक के बराबर व इंस्पेक्टर का पे-स्केल DC के बराबर होगा 38. खाद व सिलेंडर पर 50% सब्सिडी हरियाणा सरकार देगी व् कृषि भूमि के लिए फ्री बिजली कनेक्शन व सिंचाई के लिए पानी मिलेगा 39. महिलाओं के लिए विधान सभा में 33% आरक्षण व राज्य में महिलाओं के लिए नौकरियों में 33% आरक्षण 40. कॉलेज व यूनिवर्सिटी में लड़कियों को आत्म सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक शॉक (करंट लगाने) की स्टिक दी जाएगी, महिला सुरक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में विशेष कमिटी का मजबूती के साथ गठन किया जायेगा I 41. हरियाणा के 12वी पास युवाओं को मोबाइल फोन दिए जायेंगे व ग्रेजुएट को फ्री लैपटॉप दिया जायेगा ताकि इ-गवर्नेंस लागू किया जायेगा , 42. हरियाणा की जनता को फ्री Wi-Fi दिया जायेगा 43. मिलावट खोर करने वालो को 6 महीने की सजा होगी 44. गाँव पर अधिकारियों का राज ख़त्म, ग्राम पंचायत को पूरी ताकत दी जाएगी 45. हर गावं में साफ़ पीने के पानी के लिए RO सिस्टम लगाया जायेगा | 46. पर्यावरण सुरक्षा के लिए पर्यावरण –प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी | 47. वाहन व् चालक चलान के नियमों पर पुनर्विचार किया जायेगा 48. सभी जन प्रतिनिधि (पार्षद, ब्लाक समिति मेम्बर, सरपंच, पंच) का मानदेय दोगुना किया जायेगा | 49. भ्रष्टाचार के केस का छः महीने में निपटारा किया जायेगा 50. दिव्यांगों के लिए 5 लाख रूपये तक का लोन दिया जायेगा 51. सभी कच्ची कॉलोनियों को 3 महीने में रेगुलाइजेशन करने का काम यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने की दो रैलियां, ‘कमल’ के लिए वोट की अपील ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...