Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

नामांकन का दौर जारी, आज कई दिग्गजों ने भरा पर्चा

Written by  Arvind Kumar -- October 03rd 2019 03:24 PM -- Updated: October 03rd 2019 03:33 PM
नामांकन का दौर जारी, आज कई दिग्गजों ने भरा पर्चा

नामांकन का दौर जारी, आज कई दिग्गजों ने भरा पर्चा

चंडीगढ़। शुक्रवार यानी 4 अक्तूबर को विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। ऐसे में तमाम प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जेजेपी सहित तमाम उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां इनेलो नेता अभय चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा से नामांकन भरा वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना से नामांकन पत्र दाखिल किया। [caption id="attachment_346248" align="aligncenter" width="700"]Nomination 2 नामांकन का दौर जारी, आज कई दिग्गजों ने भरा पर्चा[/caption] उधर महेन्द्रगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का नामांकन दाखिल करवाया। जानकारी के मुताबिक भाजपा के 50 उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में 14 केंद्रीय मंत्री अलग-अलग जगह पर मौजूद रहे। वहीं अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों भी आज नामांकन दाखिल किया। यह भी पढ़ें : कालांवाली सीट से अकाली उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसूजोधा ने भरा नामांकन ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...