ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों पर बनी आफत, पीजीआई में भर्ती
भिवानी। (कृष्ण सिंह) भिवानी में ऑपरेशन के बाद मरीजों की आखों में इंफेक्शन से प्रशासन में हड़कप मच गया है। अलग-अलग जिलों के नागरिक अस्पतालों में हुए ऑपरेशन के बाद करीब 37 लोगों की आंखों पर आफत बन आई है। आंखों में संक्रमण के कारण मवाद (पस) बन गई है, मामला इतना गंभीर है कि मवाद ज्यादा होने पर आंख तक निकालनी पड़ सकती है। [caption id="attachment_275465" align="aligncenter" width="700"] चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर मरीजों की आंखों की रोशनी जा सकती है।[/caption] चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर मरीजों की आंखों की रोशनी जा सकती है। ये मरीज भिवानी, करनाल और झज्जर जिले से आए हैं। 37 में से करीब 30 मरीज भिवानी कृष्ण लाल जलाना गवर्नमेंट आई अस्पताल से हैं। बताया जा रहा है कि यहां करीब 400 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। अन्य जिलों में भी ऑपरेशन हुए, इनमें से जो मरीज पीजीआई रोहतक के नजदीक हैं, वे यहां आ गए। बाकी अन्य जगह इलाज के लिए गए हैं।
फिलहाल भिवानी के सीएमओ डॉ. आदित्य गुप्ता का कहना है कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्राथमिकता के तौर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।यह भी पढ़ें : मरीज के इलाज में लापरवाही पड़ी भारी, दो डॉक्टर सस्पेंड दो को नोटिस जारी