Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

फैक्ट्री में युवक के साथ मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, पेट की आंत फटने से हालत गंभीर

Written by  Vinod Kumar -- February 17th 2022 04:30 PM
फैक्ट्री में युवक के साथ मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, पेट की आंत फटने से हालत गंभीर

फैक्ट्री में युवक के साथ मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, पेट की आंत फटने से हालत गंभीर

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां फैक्ट्री में काम करने वाले युवकों ने किसी विवाद को लेकर पहले अपने सहकर्मी के साथ मारपीट की और इसके साथ गुप्तांग में हवा भर दी। इससे युवक की आंत फट गई। After beating youth in Panipat and filled air in private part युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाली गंगाराम कॉलोनी का युवक पवन पुत्र प्रेम सिंह कच्चा काबड़ी में स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिक का काम करता है। After beating youth in Panipat and filled air in private part फैक्ट्री में पवन के साथ काम करने वाले तीन युवकों ने उससे मारपीट की और फिर गुप्तांग में हवा भरने वाला पाइप डाल दिया। इसके बाद एयर प्रेशर ऑन कर उसमे हवा भर दी। इसी दौरान उसके पेट की आंत फट गई। इसके चलते युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। After beating youth in Panipat and filled air in private part


Top News view more...

Latest News view more...