Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

हरियाणा के इन जिलों में अग्निपथ योजना के तहत पहली बार इस महीने में होगी सेना की खुली भर्ती

Written by  Vinod Kumar -- July 14th 2022 02:29 PM -- Updated: July 14th 2022 02:30 PM
हरियाणा के इन जिलों में अग्निपथ योजना के तहत पहली बार इस महीने में होगी सेना की खुली भर्ती

हरियाणा के इन जिलों में अग्निपथ योजना के तहत पहली बार इस महीने में होगी सेना की खुली भर्ती

चरखी दादरी/प्रदीप साहू: अग्निपथ योजना के तहत पहली बार वर्ष 2022-23 के लिए नवंबर माह में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भिवानी के भीम स्टेडियम में होने वाली भर्ती में चरखी दादरी सहित भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के युवा लेंगे हिस्सा लेंगे। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट पर एक से 30 अगस्त तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। तीन साल बाद होने वाली सेना भर्ती के लिए युवाओं में काफी जोश है और भर्ती की तैयारियां में जुट गए हैं। वहीं सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भर्ती के लिए युवाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना के चलते तीन साल से सेना में भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी, जिसके चलते भर्ती की तैयारियां कर रहे युवाओं में काफी परेशानियां हो रही थी। हालांकि अब सरकार द्वारा अग्निपथ योजना शुरू करते हुए सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 12 से 25 नवंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में चरखी दादरी सहित भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले के युवाओं की खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं के शामिल होने के लिए सेना अधिकारी भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं, सेना भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक युवा एक अगस्त से 30 अगस्त तक ज्वाइनआर्मी.एनआईसी.इन वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं ने बताया कि तीन साल बाद पहली बार सेना की भर्ती हो रही है। वो भर्ती के लिए लगातार तैयारियां कर रहे हैं। वो सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे और भर्ती होकर देश सेवा करेंगे। युवाओं ने कहा कि अग्निपथ योजना नहीं बल्कि देश सेवा का जज्बा है। चाहे कितने साल के लिए सेना में रखें, देश सेवा उनके लिए पहले है। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भारत सरकार ने युवाओं को सेना से जोडऩे के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है। इसी के तहत 12 से 25 नवंबर तक भिवानी भीम स्टेडियम परिसर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक कम स्टोरकीपर, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर दसवीं पास ट्रेडमेन, अग्निवीर आठवीं पास ट्रेडमैन पदों पर भर्ती होगी। शैक्षणिक व शारीरिक योग्यता को पूरा करने वाले युवाओं को इस भर्ती के योग्य माना जाएगा। कर्नल ने बताया कि अग्निपथ योजना को समझाने के लिए जिला के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। यह योजना युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करेगी।


Top News view more...

Latest News view more...