Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए चुन लिया ‘मैदान’, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Written by  Vinod Kumar -- January 20th 2022 06:56 PM
अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए चुन लिया ‘मैदान’, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए चुन लिया ‘मैदान’, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

assembly elections : अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था। लोगों की नरजरें इस बात पर टिकी थी कि अखिलेश कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभीतक अखिलश यादव के आजमग़ के गुन्नौर से चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की सीट का ऐलान कर दिया। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। ऐसे में उनके लिए ये सीट बेहद सुरक्षित मानी जा रही है। Income Tax official, raid on sp leaders, up, akhilesh yadav, आयकर विभाग, समाजवादी पार्टी, आयकर विभाग, आयकर विभाग की रेड, सपा नेताओं पर रेड समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं, लेकिन लंबे समय से चर्चा थी कि अखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और अखिलेश यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने से आसपास की कई सीटें प्रभावित हो सकती हैं। अगर अखिलेश यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर आसपास के अन्य जिलों  में देखने को मिलेगा। इस सीट पर चुनाव लड़ने से कानपुर और आगरा मंडल की कई सीटों के साथ ही फिरोजाबाद, एटा, औरैया, इटावा, कन्नौज समेत कई सीटों पर असर हो सकता है, क्योंकि ये जिले एसपी के गढ़ माने जाते हैं। ऐसे में अखिलेश के यहां से मैदान में उतरना पार्टी के कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। CBI clean chit to Mulayam Singh, Akhilesh Yadav in disproportionate assets case  


Top News view more...

Latest News view more...