Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

जम्मू कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में हाई अलर्ट

Written by  Arvind Kumar -- June 24th 2021 11:02 AM
जम्मू कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में हाई अलर्ट

जम्मू कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ सर्वदलीय बैठक करेंगे। बैठक में आठ राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बैठक का कोई एजेंडा तय नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें केन्द्र शासित प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के उपायों पर विचार विमर्श किया जा सकता है। राज्यों में चुनावों की प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- गठबंधन सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान है किसान यह भी पढ़ें- ओपी चौटाला की रिहाई हम सबके लिए राहत और खुशी भरी खबर: दिग्विजय चौटाला उधर गुपकार गठबंधन के नेताओं ने कहा है कि वे इस बैठक में जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किये जाने की मांग करेंगे। इस बीच बैठक के मद्देनजर केन्द्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है और समूचे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ चौकसी बरती जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...