Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

लोनी में आज अमित शाह ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, बोले माफिया को खत्म करेंगे

Written by  Vinod Kumar -- February 03rd 2022 04:58 PM

विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज गाजियाबाद के लोनी में पहुंचे अमित शाह। उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों मैं पहली बार लोनी में आया हूं। चाहे तैमूर के सामने, चाहे मुगलों से लड़ना हो, इस भूमि के लोगों ने वीरता से सामना किया। आज लोनी वाले और पश्चिम यूपी के जितने लोग सुन रहे हैं सुन लें। ये चुनाव विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं, माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का चुनाव है। प्रदेश को सबसे विकसित बनाने और 15 करोड़ गरीबों के जीवन में उजियारा लाने का चुनाव है। मैं आज राम प्यारी गुजरी को याद करने आया हूं, उनके नेतृत्व में तैमूर को भागना पड़ा था। लोनी के वीर गुर्जरों ने तैमूर को हराया। ये भूमि सम्राट मिहिर भोज की भूमि है। इसे प्रणाम करता हूं।" उन्होंने कहा कि "मैं लोकसभा और पूर्व विधानसभा चुनाव में आया था, हर बार यहां से भाजपा की झोली भरी है। हमने कहा था कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश से माफियाओं के नामों निशान खत्म कर देंगे। अब आप बताओ आजम खां कहां है, अतीक एहमद कहां हैं, मुख्तार अंसारी कहां हैं?" अमित शाह ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि "वो आएंगे जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर लेकिन हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का काम किया है। हमने किसानों का ऋण माफ किया। गन्ना किसानों को 1.41 लाख करोड़ का भुगतान किया। उनको जल्दी भुगतान मिले इसकी व्यवस्था हमने की है। गन्ना किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इथेनॉल प्लांट लगवाए।पहले 42 सरकारी मिलें थी। सपा बसपा सरकार ने उन्हें बेच दिया और 21 बचीं। भाजपा ने 20 नई मिलें स्थापित की।" मायावती पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि बहनजी बताओ आपकी सरकार में विकास के काम क्यों नहीं हुए। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "सपा सरकार में हर चौथे दिन दंगा होता था।"


Top News view more...

Latest News view more...