Advertisment

चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

author-image
Vinod Kumar
New Update
चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,  उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
Advertisment

चंडीगढ़: आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। मादक पदार्थों की तस्करी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सचिव स्तर के अधिकारी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी की गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की नेशनल कान्फ्रेंस पहली बार चंडीगढ़ में हो रही है। पंजाब राजभवन में होने वाली नॉर्दन जोनल स्तर की इस कॉन्फ्रेंस में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, पुड्डूचेरी, लद्दाख सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल हैं।

publive-image

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जम्मू एंव कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

publive-image

यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में विभिन मुद्दों पर चर्चा होगी। समन्वय स्थापित करने के लिए कई आईएएस स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

-

amit-shah chandigarh chief-minister-conference northern-states
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment