Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

himachal assembly election: कांग्रेस का काम आग लगाना, इसके बिना इन्हें चैन नहीं आता: शाह

Written by  Vinod Kumar -- October 15th 2022 06:20 PM
himachal assembly election: कांग्रेस का काम आग लगाना, इसके बिना इन्हें चैन नहीं आता: शाह

himachal assembly election: कांग्रेस का काम आग लगाना, इसके बिना इन्हें चैन नहीं आता: शाह

सिरमौर/पराक्रम चंद: चुनाव आयोग शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (himachal assembly election) की तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव का ऐलान होते ही हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बीजेपी की विशाल हट्टी अभिनंदन रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah rally) ने शिरक्त की। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान देखा था पर आज मैने यह जोश साक्षात देख लिया है। यहां के लोगों को क्या पीड़ा थी, उसका असली एहसास मुझे यहां आकर पता चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में 55 साल पुरानी परेशानी को साफ कर दिया। केंद्र ने हाटी को जनजातीय समुदाय का दर्जा दे दिया। इस निर्णय से सिरमौर के 359 गांव लाभांवित हुए है और आपकी 25 पीढ़ियां इस निर्णय का लाभ उठाएगी। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को आग लगाए बिना चैन नहीं आता और उनका काम तो आग लगाने का ही है। दलितों को आरक्षण छीनने का डर दिखाया, लेकिन मैं पेन से लिखकर देता हूं कि दलितों का दर्जा 100 प्रतिशत रहेगा। यह आरक्षण केवल लाभ है इसके कोई नुकसान नही है अनुसूचित जाति का कुछ जाएगा नहीं और जनजातियों को ज्यादा मिलेगा। शाह ने कहा की 50 के बाद इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और यह निश्चित है। आज से हमरा नारा एक बार भाजपा, बार बार भाजपा है। भाजपा ने इस बार पहाड़ी के उस पार उत्तराखंड में भी रिवाज बदला है। उत्तराखंड में हमने 2/3 से अधिक बहुमत से जीत हासिल की। हम हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे। शाह ने कहा की हरी टोपी और लाल टोपी दोनों भाजपा की हैं, हमने रिवाज बदला है। मेरी गारंटी है कि परिणम के दिन कांग्रेस के नेताओं को दूरबीन लगाकर ढूंढना पड़ेगा। शाह ने कहा की 75 साल में कोई धार्मिक स्थान विकसित नहीं हुआ, मोदी सरकार ने 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण किया। काशी विश्वनाथ का मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा, लेकिन पीएम ने इसे भव्य रूप से बनाया। कांग्रेस वाले 370 धारा पर चुप क्यों रहते हैं, क्योंकि यह जवाहरलाल नेहरू की देन है, जिसे मोदी ने उखड़ फेंका। मोदी ने राज पथ का नाम बदला कर कर्तव्य पथ रखा। शाह ने कहा कि राजा,राजे, रानी, महाराजो का समय चला गया है और लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता। राजीव बिंदल के साथ एक बटन दबाते हुए अमित शाह और भाजपा प्रतिनिधियों ने कई नारों के साथ भाजपा चुनाव अभियान का थीम गीत भी लॉन्च किया।


Top News view more...

Latest News view more...