Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

Written by  Arvind Kumar -- November 16th 2019 11:35 AM -- Updated: November 16th 2019 11:37 AM
अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

नई दिल्ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अगले छह महीने में प्रभावी और निर्णायक अभियान चलाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने CRPF को आदेश दिए हैं कि वामपंथी चरमपंथ का जड़ से खात्मा किया जाए। शाह ने कहा कि वामपंथी के अलावा अर्बन नक्सल और उनके मददागारों के खिलाफ भी एक्शन लेने की जरूरत है। [caption id="attachment_360311" align="aligncenter" width="700"]CRPF (1) अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश[/caption] दरअसल अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कामकाज की समीक्षा की। मुख्यालय में लगभग दो घंटे तक रहे गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। [caption id="attachment_360310" align="aligncenter" width="700"]Amit Shah 2 (1) अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश[/caption] अमित शाह को बल के सांगठनिक ढांचे और स्पेशल फोर्स तथा बल के इतिहास से भी रूबरू कराया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जवानों की जरूरतों और उनके कल्याण की दिशा में हर संभव कदम उठायें। यह भी पढ़ेंरक्षा मंत्री ने अरूणाचल में किया पुल का उद्घाटन, राजनाथ के दौरे पर चीन की आपत्ति ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...