कुत्ते को बेल्ट से लगातार मारने के बाद तोड़ी दोनों टांगे, मामला दर्ज

हरियाणा के रोहतक से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक आरोपी कुत्ते को बेल्ट से मार रहा है। आरोपी द्वारा कुत्ते को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी दोनों टांगे टूट गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By  Rahul Rana March 11th 2023 03:10 PM

ब्यूरो: आज के समय में इंनसानियत धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। पहले आपस में ही लड़ाई-झगड़े होते थे। लेकिन अब धीरे- धीरे इंसान जानवरों को भी नहीं छोड़ रहा है। ताज़ा मामला हरियाणा के रोहतक से आया है। जहां एक कुत्ते को बेल्ट से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दोनों टांगे टूट गई। यह घटना तब सामने आई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में यह दिख रहा है कि आरोपी बार-बार बेल्ट से कुत्ते पर हमला कर रहा है। हमला करने के बाद वह उसे उठाकर भी फेंक रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह करते हुए आरोपी को कुत्ते पर जरा सी भी दया नहीं आ रही है। 

कुत्ते को इतना पीटने के बाद उसकी दोनो टांगे टूट गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रोहतक के आर्य नगर की है। जिसमें आरोपी की पहचान सीटू नाम के व्यक्ति से हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सीटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Related Post