आज का राशिफल 11 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 10th 2020 11:44 PM

Forecast for 11th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

किसी डील में गलतफहमियां दूर करने के लिए पारदर्शिता अपनाएं। किसी के साथ साझे में व्यापार करना लाभदायक साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी रिश्ते के बारे में पूर्व धारणा ना बनाएं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – वॉयलेट

वृषभ

कार्यक्षेत्र पर काम करते समय भावनाओं को काबू में रखें। किसी को दिया पैसा सुरक्षित हाथों में रहेगा। भूख लगने पर ही खाना खाएं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यात्रओं पर जाना कम से कम करें। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क वॉयलेट

मिथुन

किसी नई पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। ध्यान लगाने से एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार के किसी समारोह में सभी की निगाहें आप पर ही रहेंगी। किसी ऑफशियल ट्रिप पर जाने से मानसिक सुकून मिलेगा। पढ़ाई में किसी की मदद आपके लिए मददगार साबित होगी। संबंधों के बीच में ईगो ना आने दें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – गुलाबी

कर्क

किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

कार्यक्षेत्र पर अपना दिमाग खुला रखने की कोशिश करें। किसी दूर स्थान पर यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। लोगों के साथ संपर्क में रहने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – क्रीम

सिंह

कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए कामों की सीनियर्स तारीफ करेंगे।

महंगी चीज़ खरीदते समय किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें।

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। घर केकामों पर ध्यान देने की ज़रूरत है किसी यात्रा पर जाने के लिए समय अच्छा है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में व्यस्त रह सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – नांरगी

कन्या

किसी भी चीज़ में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। आलस्य का त्याग करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की ज़रूरत है।

घर के अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार या दोस्त से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

जीवनसाथी के मूड को अच्छा रखने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लेमन

तुला

धन संबंधित मामलों में डील करते समय सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें।

परिवार के किसी सदस्य को चतुराई से संभालने की ज़रूरत है। किसी लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत करते रहें। आपका साथी आपके विचारों को समझेगा।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – हरा

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र पर नई नई चीज़ें सीखने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। फिज़ूलखर्च की आपकी आदत से मातापिता नाराज़ हो सकते हैं।

पढ़ाई में कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। किसी नकारात्मक विचार से छुटकारा पाने में कामियाब होंगे। अपने आकर्षण से अपने साथी को आकर्षित करने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – आइवरी

धनु

धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बातों को दिल में ना रखना आपके लिए ही अच्छा रहेगा। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना काफी फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना होने दें।

किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने विदेश जा सकते हैं। पढ़ाई में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यस्तता के चलते साथी से मिलना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का गुलाबी

मकर

बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ से जुड़े लोगों को विदेश से कोई डील मिल सकती है। सेहतमंद रहने के लिए घर का खाना खाएं। किसी नए व्यापार में परिवार का सहयोग मिलना मुश्किल होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

अपने विचारों की प्रशंसा सुन खुशी महसूस करेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – कॉफी

कुंभ

वज़न नियंत्रित करने के लिए किसी की सलाह काफी काम आएगी। व्यवसायी लोग किसी टेंडर को भरते समय सतर्क रहें। विज्ञापन और रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामियाब होंगे। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। किसी का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

मीन

धन की बचत पर ध्यान देने की कोशिश करें। किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने विचार और रिसर्च दूसरों से शेयर ना करें। कि काम को पूरा करने से सुकून महसूस करेंगे। किसी खुशखबरी के कारण परिवार में खुशियां छाएंगी। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाकर मानसिक सुकून महसूस करेंगे। पढ़ाई में किसी की मदद लाभदायक साबित होगी। अपने प्रयासों से जीवनसाथी को खुश करने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – क्रीम

Related Post