आज का राशिफल 12 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 12th 2020 01:09 AM -- Updated: March 12th 2020 01:10 AM

Forecast for 12th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

टीचिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन कमाने का मौका मिल सकता है।

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ दिलाने वाला दिन है। किसी सर्जरी से ठीक होने में समय लग सकता है। किसी व्यापार को शुरु करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी चमकते सितारे से जुड़ना लाभदायक रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। किसी की भावनाओं को गलत समझ सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश

वृषभ

किसी ऐसी जगह से पैसा मिलेगा जहां आपको बिल्कुल उम्मीद ना हों।

ऑफिस का काम घर पर लेकर ना आएं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। घर पर रिलेक्स करने की कोशिश करेंगे। अच्छे मौसम में लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। अपने प्रेम संबंधों में किसी की दखल से नाराज़ हो सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – हल्का भूरा

मिथुन

जल्दबाज़ी में किसी चीज़ में पैसा ना लगाएं। इंर्टनशिप करते समय काम पर नियमित जाने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए ध्यान लगाने की कोशिश करें। परिवार के बुज़ुर्गों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे लोगों को ईनाम मिल सकता है।

किसी अच्छे काम के लिए दान कर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – वॉयलेट

कर्क

किसी वादे को पूरा करने के लिए पैसों की मदद की ज़रूरत पड़ेगी।

किसी प्रोजेक्ट को पूरा पढ़ने की कोशिश करें। वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। अपने करीबियों के साथ रहने से अकेलापन दूर होगा। किसी रिश्तेदार से मिलने जाने की सोच सकते हैं। बीच मझधार में छोड़ने वाले लोगों पर भरोसा ना करें। किसी को आकर्षित करने में कामियाब होंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – लेमन

सिंह

किसी को दिया गया उधार वापिस मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से कार्यक्षेत्र पर पहचान मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ विकल्प चुनें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी बीमार व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। एक शादी आपके कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी साबित होगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – चॉकलेट

कन्या

किसी स्कीम में पैसा लगाने से लाभ होगा। करियर में तरक्की के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी करीबी के बारे में गॉसिप सुनकर उदास ना हों। किसी खूबसूरत जगह जाकर अच्छा महसूस करेंगे। हमेशा सच का साथ देने की कोशिश करें। अपने पसंद के व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – मरुन

तुला

किसी डील को करने से धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

किसी काम को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे।

शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। अपने साथी की अपने प्रति चिंता देखकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – रोज़

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा। ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने से बचें। नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नया अध्याय शुरु होगा। किसी नई सूचना से करियर को लेकर सोच में पड़ सकते हैं। किसी बुद्धिजीवी से मिलकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 25

शुभ रंग – शेड्स ऑफ़ ग्रीन

धनु

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपना काम करते समय सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – केसरिया

मकर

व्यवसाय में पैसा लगाने के लिए धन का इंतज़ाम हो जाएगा। राजनीतिज्ञों और व्यवसायी लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अच्छे मौसम में ड्राइव पर जा सकते हैं।

पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस करेंगे। अपनी रिलेशनशिप को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – सफेद

कुंभ

किसी बीमारी में योग करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। तनाव से खुद निपटने की कोशिश करें। विवाह योग्य लोगों को कोई प्रस्ताव मिल सकता है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – भूरा

मीन

पैसों के लेनदेन में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। बुज़ुर्ग लोग अच्छी सेहत का मज़ा लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। यात्राओं पर जाने की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का पीला

Related Post