आज का राशिफल 14 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 13th 2020 11:09 PM

Forecast for 14th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करेंगे।

व्यसतता के बीच अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें। कोई खतरनाक स्पोर्टस ज़्वॉइन ना करें। गृहणियां नई नई चीज़ें बनाकर संतुष्ठ महसूस करेंगी। किसी नई जगह यात्रा पर जाने के योग हैं। नए घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नारंगी

वृषभ

फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं। पढ़ाई में अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहेंगे। अपने करीबियों के संपर्क में रहें। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

मिथुन

किसी स्कीम में पैसा लगाना नुकसानदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद कर सकता है। सेहत के लिए दिन अच्छा है।

जीवनसाथी के साथ मतभेद ना होने दें। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

कर्क

फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। व्यवसाय में कोई आपसे मदद मांग सकता है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। किसी समारोह के आयोजन में कोई आपकी मदद कर सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आपके साथी का मूड कहीं घूमने का नहीं करेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – मरुन

सिंह

रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई निर्णय खुद लेना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। परिवार का माहौल अशांत हो सकता है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में कोई आपसे मदद मांग सकता है। सही जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – कॉफी

कन्या

आय के साधन बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काफी काम आएगी। गृहणियां घर के काम में व्यस्त रह सकती हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने का प्लान कर सकती है। पढ़ाई किसी का मार्गदर्शन लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव हो सकता है। आज आपका आपके साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीला

तुला

धन के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। डिफेंस से जुड़े लोगों को तरक्की में समस्या हो सकती है। युवा लोग नया स्पोर्टस ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को स्पेस की ज़रूरत है। गृहणियां बजट बनाकर चलने में कामियाब होंगी। किसी ऑफिशियल टूर पर जाना नहीं टल सकेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – सफेद

वृश्चिक

आर्थिक मोर्चे पर लिए गए छोटे छोटे रिस्क फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें। सेहतमंद रहने के लिए योग करें और व्यायाम करें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी यात्रा में समस्याएं आ सकती हैं। पढ़ाई से सभी का दिल जीतने में सफल होंगे।

आपको पसंद करने वाला कोई व्यक्ति ज़रूरत के समय मदद करेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – मजेंटा

धनु

शेयर्स में डील करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र पर आपको अपना पक्ष रखने का अधिकार है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है।

किसी खूबसूरत जगह जाना यादगार अनुभव रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत की ज़रूरत है। जल्दबाज़ी में कहीं कोई बात आपके साथी को नाराज़ कर सकती है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

मकर

किसी को दिया उधार कहीं लिख लें। ट्रांसपोर्टर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। भाईबहन या बच्चों के विवाह की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। विदेश यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। किसी से पहली नज़र में प्यार हो सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – कॉफी

कुंभ

आपकी आशंकाओं के बावज़ूद नई डील से फायदा होगा। कपड़ों और बर्तन के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। पढ़ाई में लगातार अभ्यास करने से फायदा होगा। किसी प्रतिष्ठितित व्यक्ति से मदद मांगने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का नीला

मीन

प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा की गई किसी डील से सभी प्रभावित होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी मेहमान के अचानक आने से नाराज़ हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर काम का दबाव रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के लिए ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल पाएंगी। किसी स्कूल के दोस्त की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – पीच

Related Post