आज का राशिफल 18 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 17th 2020 11:41 PM

Forecast for 18th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग आपकी टीम को ज्वॉइन करना चाहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी चीज़ में निवेश करने से फिलहाल बचें।

अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – हल्का नीला

वृषभ

खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। किसी के सामने चालाकी से अपनी ज़रूरते रखने के लिए आवश्यकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

परिवार के किसी सदस्य का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी करीबी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – डार्क ग्रे

मिथुन

आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर काम में ध्यान लगाने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। अपनी पसंद के लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। नए शहर या घर में शिफ्ट हो सकते हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बोटल ग्रीन

कर्क

आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने के लिए सीनियर हां कर देंगे। किसी से अपनी भावनाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। अपने साथी से किया वादा निभाना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – मॉव

सिंह

किसी चीज़ में निवेश को लेकर लालच में ना आएं। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी मेहमान के अचानक आ जाने से निजी योजनाएं खराब होंगी। अपने पंसदीदा लोगों के साथ यात्रा पर जाना पसंद करेंगे। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – चॉकलेट

कन्या

किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करेगें। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। किसी बीमारी में घरेलू उपचार लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। नया घर या अपॉर्टमेंट खरीदने के योग हैं।

पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का गुलाबी

तुला

कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी सहयोगी की मदद से प्रोजेक्ट का काम कर सकेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा है। किसी पार्टी में जा सकते हैं। अपने साथी के मूड स्विंग्स से निराश ना हों।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पर्पल

वृश्चिक

किसी व्यक्ति को काम पर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। कोई व्यवसायिक डील प्लान के हिसाब से नहीं हो पाएंगी। ऑफिस के कारण निज़ी योजनाओं पर पानी फिर सकता है। छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जाने का मौका मिल सकता है।

किसी की तरफ आकर्षित होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – वॉयलेट

धनु

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। गृहणियां घर के कामों पर पूरा करने की कोशिश करेंगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई करने का अच्छा मौका हाथ लग सकता है।

किसी से मिलने की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – आसमानी

मकर

धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे।

किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। पढ़ाई में किसी की मदद काफी काम आएगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – ऑफ व्हाइट

कुंभ

समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें।

आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की राय आपसे अलग हो सकती है। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

प्रॉप्रर्टी डीलर्स को किसी प्रोजेक्ट के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लेमन

मीन

फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। दूसरों की सलाह को नज़रअंदाज़ ना करें। घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ किसी समारोह में शामिल ना हों। लंबी यात्रा पर जाना फायदेमंद नहीं रहेगा। प्रॉप्रर्टी के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। sकिसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – हल्का लाल

Related Post