आज का राशिफल 18 जून 2021

By  PTC NEWS June 18th 2021 12:01 AM -- Updated: June 17th 2021 11:27 PM

Forecast for 18th June 2021

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

मेष

फिट रहना आपके फोकस में रहेगा इसके लिए जिम जाना शुरु कर सकते हैं।

आर्थिक स्तर पर आप मजबूत स्थिति मे रहने वाले हैं,खर्च को लेकर बेफिक्र रहेंगे।

आप में से कुछ लोगों को प्रोफेशनल क्षेत्र में पहचान मिलने की उम्मीद दिख रही है।

गृहणियों को रोजमर्रा के जीवन में बदलाव की अपेक्षा रहेगी,घूमने जा सकते हैं।

ऑफिशियल ट्रिप पर बाहर जाने का मौका जीवन में व्याप्त एकरसता को तोड़ेगा।

आप में से कुछ लोग आज अपने लिए नया प्लॉट,घर या अपार्टमेंट खरीद सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

वृष

लंबे समय से परेशान करने वाली समस्या से घरेलू नुस्खे द्वारा निपटा जा सकता है।

वित्तीय स्थिति को सही रखने के लिए आपको अपने खर्च के प्रति सख्त होना पड़ेगा।

कार्यक्षेत्र में आपका काम उच्च श्रेणी का होगा ,लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं।

आपके परिवार में आज उत्सव जैसा माहौल रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

जो लोग किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर गए हैं जमकर मस्ती कर सकते हैं।

घर के रेनोवेशन के लिए पैसा जौड़ना शुरु करेंगे,जल्द ही काम हो सकता है।

कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर आप अपने पढाई का स्तर सुधारने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : पिंक

मिथुन

लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में चमत्कारिक रुप से सुधार होगा।

किसी को आर्थिक रुप से उतनी ही मदद कर सकते हैं जितनी आपका सामर्थ्य हो।

आज आपका मन रोजाना के कार्य में नहीं लग रहा,चाह कर भी बचना मुश्किल है।

आपके परिवार में विवाह से संबंधित कई सारे कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है।

आप में से कुछ लोगों को एक थका देने वाली यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तैयार रहें।

प्रॉपर्टी के जिस मसले को लेकर आपको तनाव था वो आपसी सहमति से सुलझ जाएगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नारंगी

कर्क

आज आप स्वास्थ के स्तर पर पूरी तरह से निश्चिंत रहेगें,सेहत संतोषजनक रहेगा।

सही समय पर सही निर्णय लेने के कारण आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में किसी के साथ हुई स्वस्थ बहस कई मामले में आपकी आंख खोल देगी।

आपके मन में आया नया विचार घर के माहौल को प्रभावशाली बना देगा इसे आकार दें।

हॉलिडे डेस्टिनेशन पर जाने की इच्छा रखने वाले आपकी पसंद के जगह पर जा सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्तर पर लकी साबित होगा,आमदनी बढने वाली है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : फिरोजा

सिंह

शेप में बने रहने के लिए व्यायाम से ज्यादा आपका विल पावर काम आएगा। आज कुछ बेवजह के खर्च के पीछे आपका बचत प्लान डगमगा सकता है।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने काम के जरिये सीनियर को प्रभावित कर सकते हैं।

परिवार का कोई बच्चा अपने मर्जी का कुछ करना चाह रहा उसे रोकना मुश्किल होगा।

सफल यात्रा के लिए यात्रा से पहले परिवहन का इंतजाम समझदारी से कर सकते हैं।

प्रॉपर्टी सेल करने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है,देर से सेल होगा।

पढाई के मामले में आज आप लोगों की अपेक्षा पर उतरने में सफल रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ब्राउन

कन्या

पहले जैसी सेहत फिर से बनाने के लिए आपको साकारात्मक कदम उठाना होगा।

आपके सामने अच्छे निवेश के कई विकल्प आने वाले हैं सोच समझकर चुनाव करें।

कार्यक्षेत्र में आज बाहरी व्यवधान के कारण ज्यादा कुछ कर पाना संभव नहीं होगा।

परिवार का कोई नौजवान आज अपनी किसी उपलब्धि से सबका सर उंचा करेगा।

रुटिन वर्क से ब्रेक लेने की इच्छा रखने वाले छोटे वेकेशन के लिए निकल सकते हैं।

जिन लोगों को अपनी जगह रेंट पर देने का मन है उन्हें ढंग का किरायेदार मिल जाएगा।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : केसरिया

तुला

फिटनेस के मामले में आराम से चलें अचानक ज्यादा वर्कआउट आपको थका सकता है।

जिस किसी इंसान पर भरोसा कर आपने पैसा सौंपा है वो सही जगह निवेश कर देगा।

प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी कठिन काम को तय समय के अंदर कर पाना आसान नहीं है।

आपको जबरदस्ती धार्मिक गतिविधि की तरफ मोड़ा जाएगा,पूजा पाठ में शामिल होंगे।

पढाई के क्षेत्र में आपके सामने अच्छे मौके आने की उम्मीद है, इसका लाभ ले सकते हैं।

प्रॉपर्टी का बंटवारा होने की संभावना है,फैसले से सब को संतुष्ट रहने के संकते हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन

वृश्चिक

आप में से कुछ लोग अपने नाकारात्मक विचारों से निकल पाने में सफल रहेंगे।

निवेश के मामले में अपने विकल्प हमेशा खुले रखना, सही स्ट्रेटजी हो सकता है।

आप जितनी भी मेहनत करें रोतों रात एक अलग क्षेत्र में पहचान बनाना कठिन है।

आज घर आने वाले मेहमान गृहणियों के कार्य और कलात्मकता की तारीफ करेंगे।

आप में से कुछ लोगों का नए लोकेशन पर शिफ्ट होने की संभावना नजर आ रही है।

प्रॉपर्टी का मामला आपसी समझदारी से सुलझा लिए जाने की उम्मीद है,आगे बढें।

पढाई के क्षेत्र में आज आपके उपर ज्यादा काम का बोझ रहने की संभावना है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : क्रीम

धनु

नियमित व्यायाम से आपका फिटनेस बरकरार रहेगा,इस बात का भरोसा रख सकते हैं।

वित्तीय स्तर पर आज आप अच्छी स्थिति में रहेंगे,सही जगह निवेश करने में सफल होंगे।

एक आकर्षक असाइनमेंट मिलने की संभावना है ,अपनी तरफ से प्रयास जारी रखें।

घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा।

जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे।

आज आपको अपने प्रॉपर्टी के सेल से अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मकर

आत्मनियंत्रण से आप अपना फिटनेस मेंटेन रखने में कामयाब हो सकते हैं।

जल्द ही नया कार या कोई अन्य मंहगा सामान खरीदे जाने की उम्मीद है।

जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है।

यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे।

किसी नए परिचित के साथ आप अच्छा तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे।

अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

कुंभ

सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

किसी सौदे को अपने पक्ष में लाने के लिए आप अपने तरकश का हर तीर चला देंगे।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके अच्छे नोगोशिएशन स्किल का फायदा मिलने की उम्मीद है।

परिवार ऐसे वक्त में साथ खड़ा नजर आएगा जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है।

ड्राइव करते समय सावधान रहें,किसी को दिखाने के चक्कर में ज्याद स्पीड न पकड़ें।

बिल्डर्स और प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद दिख रही है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिच

मीन

नियमित व्यायाम का फायदा आपकी फिटनेस में नजर आना शुरु होगा।

लगातार लगन के साथ मेहनत करने से आपकी आमदनी बढ जाने वाली है।

वित्तीय स्थिति उत्साहित करने वाली रहेगी,किसी बड़े खर्च को लेकर निश्चिंत रहें।

आज आपके लिए परिवार को वक्त दे पाना लगभग नामुमकिन लग रहा है।

आपको शहर से बाहर कहीं जाने की आवश्यकता पड़ने वाली है,तैयार रहें।

जो लोग नए जगह पर शिफ्ट हुए हैं उन्हें थोड़ी परेशानी रहेगी,इंतजार करें ।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नारंगी

Related Post