आज का राशिफल 18 सितंबर 2021

By  PTC NEWS September 18th 2021 12:01 AM -- Updated: September 17th 2021 11:41 PM

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

Url: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

वित्तीय स्तर पर आपकी किस्मत बदलने के संकेत मिल रहे हैं,दिल थाम कर बैठें।

नौकरी की तलाश में परेशान लोगों को सफलता का स्वाद चखने का वक्त आ गया है।

किसी बड़े संस्थान में एडमिशन पाने का सपना पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है।

आज परिवार के साथ बेहतरिन और यादगार वक्त बिताने का अवसर मिलने वाला है।

अच्छी सेहत के लिए किया जाने वाला प्रयास अब साकारात्मक परिणाम दे सकता है।

किसी नियत जगह पर समय रहते पहुंचने के लिए थोड़ा पहले ही निकलना होगा।

कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचा कर भरोसा बनाए रखेगा,निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : सफेद

वृष

आज आप अपने बच्चे के लिए कुछ महत्वपूर्ण सेमिनार अटेंड करने वाले हैं।

आपके घर के निर्माण का कार्य संतोषजनक रुप से चलते रहने की उम्मीद है।

आमदनी का कोई नया जरिया मिलने से आर्थिक स्तर पर उन्नति होने के संकेत हैं।

आप में से कुछ लोगों का किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बन सकता है।

टीका ले चुके लोगों को भी सुरक्षा के सभी नियमों का से पालन करना चाहिए।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहने वाला है,सतर्क रहें।

सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : सिल्वर ग्रे

मिथुन

कौशल के क्षेत्र में कुछ नया सीखने का लाभ आपको जॉब ढूंढने में मिल सकता है।

किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

अच्छे निवेश के कारण वित्तीय स्तर पर आपको निश्चिंतता रहेगी,मजबूत स्थिति में रहेंगे।

अति संवेदनशील होना और छोटी छोटी बातों को दिल से लगाना आपको परेशान करेगा।

आज आपको शार्ट नोटिस पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है,मानसिक तौर पर तैयार रहें।

संतुलित खाने की बोरियत को दूर करने के लिए आप कभी कभी फास्ट फूड का सहारा लेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : गहरा गुलाबी

कर्क

प्रोजेक्ट पूरा होने का डेडलाइन नजदीक आना आपके रातों की नींद उड़ा सकता है।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने अच्छे काम की आज बदौलत अनुकूल माहौल बना पाएंगे।

परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है,इसका ध्यान रखें।

आपके अत्यंत कठिन समय में पड़ने वाली जरुरत के लिए परिवार हमेशा साथ रहेगा।

आप पूरी तौर पर फिट और सेहतमंद हैं इसके बावजूद इंफेक्शन का खतरा डरा सकता है।

अपनी प्रॉपर्टी के लिए किरायेदार की तलाश करने वाले लोग डिजिटल ऐप की मदद ले सकते हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : क्रीमसन

सिंह

पढाई के क्षेत्र में शानदार तैयारी रहेगी,किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

आपमें से कुछ लोगों को बोनस या सैलरी इंक्रिमेंट के रुप में आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

आज आपको परिवार में नई दुल्हन का स्वागत करने का अवसर मिलने वाला है,उत्साहित रहेंगे।

प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा,बेझिझक आगे कदम बढा सकते हैं।

फिजूलखर्ची आपकी कमजोरी है ,इसपर नियंत्रण बनाए रखने की बेहद जरुरत पड़ने वाली है।

जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें,सेलेक्शन सुनिश्चित करने के लिए जरुरी है।

फिटनेस के दिवाने लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का असर आप पर भी नजर आना शुरु हो जाएगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : परपल

कन्या

छुट्टियों में विदेश यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है,जल्द ही इसका आनंद ले पाएंगे।

अपना घर खरीदने का सपना अब जल्द ही हकिकत में बदलने वाला है,दिल थाम कर बैठें।

आपको जरुरत की घड़ी में किसी अजनबी से मदद मिल जाने की संभावना है,भरोसा रखें।

कार्यक्षेत्र में डेडलाइन के दबाव से बचने के लिए आपको शुरु से ही गति बरकरार रखनी होगी।

क्लास में जो काम जमा कर रहे हैं उसे ध्यान से चेक करें,दुबारा करने की नौबत आ सकती है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : नीला

तुला

युवाओं को आज कुछ नई रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।

कार्यक्षेत्र की किसी जटिल समस्या का हल निकाल कर सिनीयर की नजर में जगह बना सकेंगे।

आज आपको शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है।

आपमें से कुछ लोगों को आज विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है।

अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है,आपके लिए ये रोमांचक अनुभव होगा।

आज शॉपिंग के दरम्यान कुछ ऐसी खरीददारी करेंगे जिसकी आपको कोई जरुरत ही नहीं।

आपकी सेहत शानदार रहने की संभावना है,सुकून और उर्जा से पूर्ण महसूस कर पाएंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : पीला

वृश्चिक

आपके द्वारा बाजार में उतारे गए किसी प्रॉडक्ट को हाथों हाथ लिए जाने की संभावना है।

जिस क्लास को किसी वजह से कर नहीं पाए थे उसकी भरपाई करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

बिना किसी हेल्दी एक्टिविटी के शेप में वापस आ पाना संभव नहीं होगा,आत्मविश्वास जरुरी होगा।

कहां और कब निवेश करना है इसके लिए बुद्धिमानी से काम लें ,आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रहेंगे।

किराये के घर का पेंमेंट समय पर करते रहें,अन्यथा आपको नोटिस का सामना करना पड़ सकता है।

जो लोग विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं उन्हें थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए,सुरक्षित रहेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : हरा

धनु

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से होगी जिसके साथ आपकी सोच मिलती है।

आमदनी अच्छी होने वाली है,आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद नजर आ रही है।

जिस यात्रा पर जाने का विचार आप कर रहे थे वो अब जल्द ही साकार होने वाला है।

यदि प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

आज आपको कार्यक्षेत्र में ब्लेम गेम में शामिल होकर अपना नुकसान करने से बचना चाहिए।

किसी बात पर जरुरत से ज्यादा खुलकर बोलने का विरोध हो सकता है,सावधान रहें।

आधे अधूरे मन से फिटनेस के लिए किया गया प्रयास आपको सफलता भी वैसा ही देगा।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

मकर

किसी परिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा,इसका भरपुर आनंद मिलेगा।

लंबे समय पहले बिछड़े मित्र से मुलाकात की संभावना बन रही है,बेहद रोमांचित रहेंगे।

आप अपने टास्क को पूरा कर सीनियर्स को प्रभावित कर पाएंगे,दिन संतोषजनक रहेगा।

स्कूल असाइनमेंट को हल्के में लेने का जोखिम न उठाएं,आगे इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

ट्रैफिक रुल आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है,इसे तोड़ने का प्रयास करना उचुत नहीं होगा।

बजट से बाहर जाकर खर्च करना सही नहीं होगा, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिच

कुंभ

ऑनलाइन करोबार करने वालों की आमदनी अब बढने की उम्मीद नजर आ रही है।

एडवर्टाइजिंग का काम करने वालों को बड़े क्लाइंट मिलने का रास्ता साफ हो रहा है।

स्पोर्ट्स में आगे होने के कारण किसी बड़ी संस्थान में एडमिशन मिलना आसान होगा।

फिटनेस शेड्यूल बनाए रखने से कम समय रहने के बावजूद फिट रहना संभव हो पाएगा।

आपकी पुश्तैनी संपत्ति अब आपके नाम पर आने वाली है,आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे।

जो लोग दूसरे देश जाकर बसने की चाहत रखते हैं उनके लिए अनुकूल समय आने वाला है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

मीन

वर्तमान नौकरी का बोरिंग काम आपको नौकरी बदलने के लिए प्रेरित कर सकता है।

आप एक तराशी हुई काया पाने की उम्मीद में कठिन फिटनेस चैलेंज अपनाने वाले हैं।

जो लोग नए जगह पर सेटल होने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए सब अनुकूल रहेगा।

वर्तमान समय में फिजूलखर्च रोकना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

एक टेस्ट के खराब प्रदर्शन से आपको मायूसी होगी लेकिन याद रखें ये आखिरी नहीं था।

कोई भरोसेमंद व्यक्ति प्रॉपर्टी सौदे में आपको धोखा दे सकता है,सावधान रहना होगा।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : मजेंटा

Related Post