आज का राशिफल 19 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 18th 2020 11:22 PM

Forecast for 19th March 2020

By: Dr. Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई आपका लाभ उठाने की कोशिश करेगा। नए व्यापार को लेकर प्रोत्साहित महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपकी समझदारी की सभी तारीफ करेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। नए घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पर्पल

वृषभ

किसी नए डाइट प्लान को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – ब्राउन

मिथुन

पैसों की बचत करने की सभी तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी को रखने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। जीवनसाथी से कोई बात छुपाना महंगा पड़ सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन

कर्क

आर्थिक रुप से मज़बूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी के जीवनशैली के स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बेज़

सिंह

धन संबंधित मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। फ्री लांसिग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। परिवार में खुद को अलगथलग महसूस करेंगे।

परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – हल्का लाल

कन्या

फिज़ूलखर्चों को कम करने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर अनुभवी लोगों की सलाह का पालन करें। सेहत में सुधार होने के योग हैं। जीवनसाथी के मूड को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। विदेश यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – क्रीम

तुला

पैसों की बचत पर ध्यान देंगे। किसी ज़िम्मेदारी को मैच्योर तरीके से संभालने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कोई आपसे मिलने की इच्छा दिखाएगा। विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर का लुत्फ उठाएंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – बोटल ग्रीन

वृश्चिक

लोगों का उधार चुकाने में कामियाब होंगे। करियर पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे। यात्राओं पर जाने के योग हैं। पढ़ाई में अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – सैंडी ब्राउन

धनु

किसी चीज़ में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं।

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे।

परिवार के लोग आपसे खुश नज़र आएंगे।

ऑफिस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।

प्रेम संबंधों में कोई मौका मिल सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – सफेद

मकर

किसी व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत में सुधार होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में अच्छे लोगों की संगत में रहें। किसी के करीब आने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लेमन

कुंभ

धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ बनाकर चलने की ज़रूरत है। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है।

पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के सपोर्ट से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – मजेंटा

मीन

किसी चीज़ में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। किसी बीमारी में सुधार के योग हैं। गृहणियां घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – बैज़

Related Post