आज का राशिफल 1 जनवरी 2021

By  PTC NEWS December 31st 2020 11:59 PM -- Updated: January 1st 2021 10:38 PM

Forecast for 1st Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) घर खरीदने का आपका सपना सच होने की संभावना है। हेल्थी रहने के आपके प्रयास सफल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने की संभावना है। सोशल सर्कल में आपको निराशा हाथ लग सकती है। जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में आपके सुझाव लाभकारी सिद्ध होंगे। सभी के साथ अच्छे संबंध बनाये रखने से आप उत्साहित होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा लकी नंबर: 6 लकी कलर: रोज़ी ब्राउन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) किसी ख़ास व्यक्ति से मिलने के लिए यात्रा का योग है। पुरानी प्रॉपर्टी अच्छे दामों में बिकने की संभावना है। कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक जीवन में ज़रूरी कार्य-संबंधी मामले टल जाने के योग हैं। आपकी लव लाइफ उत्साह से भरी होगी। सलाहकार के सुझाव से आर्थिक मामलों में फायदा होगा। नियमित रूप से एक्सरसाइज आपको स्वस्थ बनाये रखेगी। परिवार में किसी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ मनमुटाव होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 15 लकी कलर: वायलेट मिथुन (मई 21 - जून 21) परिवारवालों के साथ बाहर घूमना लाभदायक सिद्ध होगा। पुरानी प्रॉपर्टी अच्छे दामों में बिकने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मिले अवसरों का पूरा फायदा उठाएं। कपल्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर लगाम कसनी होगी। लंबी बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक जीवन में जॉब की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्तिथि बनी रहेगी। लकी नंबर: 11 लकी कलर: क्रीम कर्क (जून 22 - जुलाई 22) आप बिना किसी रुकावट अपनी ज़रूरतें पूरी कर पाएंगे। स्वास्थय-संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है। आप अपने बचे हुए कामों को ख़त्म कर पाएंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे पुराने विवाद ख़त्म होंगे। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने में आप विफल हो सकते हैं। पार्टनर की व्यस्तता के कारण लव लाइफ बोरिंग रहेगी। लकी नंबर: 18 लकी कलर: लेमन सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) पेशेवर जीवन में व्यस्तता के बावजूद आप कार्य का आनंद लेंगे। आप परिवार में चल रहे विवादों को ख़त्म करने में सफल होंगे। लंबी यात्रा थका देने वाली और तकलीफदेह हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर छिड़े मतभेद सुलझने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में समय की कमी और पढ़ाई का तनाव छात्रों को परेशान कर सकता है। अपने पार्टनर का दिल जीतने की पूरी कोशिश करें। किसी अनअपेक्षित स्रोत से पैसा मिलने की संभावना है। नया फिटनेस प्लान फॉलो करने से स्वास्थ पर अच्छा असर पड़ेगा। लकी नंबर: 22 लकी कलर: डार्क रेड कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) आपकी खुश रहने और रखने की आदत घर में सुख-शांति का माहौल बनाये रखेगी। जल्दबाज़ी में लिए गए कोई भी निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। दोस्तों से बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए समय अनुकूल है। जिनसे आप प्रेम करते हैं, उनसे अपनी दिल की बात कह दें। ऑफिस में इन्क्रीमेंट की खबर आपको ख़ुशी से भर देगी। पेशेवर जीवन में एक्स्ट्रा काम के चलते आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। नियमित एक्सरसाइज आपको फिट रखने में कारगर साबित होगी। लकी नंबर: 7 लकी कलर: रोज़ी ब्राउन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। पति/पत्नी के साथ संबंधों में आई कड़वाहट को दूर करें। कुछ जातक अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होंगे। पीछे रह गए किसी छात्र की पढ़ाई में मदद करना आपको संतुष्टि देगा। रोमांस के मामले में दिन अच्छा नहीं रहने की संभावना है। आय में वृद्धि से आर्थिक स्तिथि सुधरने के संकेत हैं। घरगुती इलाज से स्वास्थय समस्या सुलझ नहीं पाएगी। लकी नंबर: 6 लकी कलर: कॉफ़ी वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) हेल्थी और सक्रिय बने रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का योग है। घर में किये हुए चेंजेस की परिवारवाले सराहना करेंगे। पुराने दोस्त से मिलने के लिए आप यात्रा कर सकते हैं। पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर के साथ समय न बिता पाना आपको परेशान कर सकता है। पिछले निवेशों से अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। पेशेवर जीवन में अपने कार्य की गति से आप काफी संतुष्ट होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। लकी नंबर: 3 लकी कलर: रोज़ी ब्राउन धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) आर्थिक स्तिथि सुधरने की संभावना है। नए अनुभव के लिए परिवारवालों के साथ वेकेशन के संकेत है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ संतोषजनक रहने की संभावना है। सोच-समझकर किया गया खर्च आपको संतुष्टि दे सकता है। स्वास्थय-संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में आप सहकर्मियों से आगे बने रहेंगे। लकी नंबर: 6 लकी कलर: येलो मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) आप नए फिटनेस प्लान से जीवनशैली में बदलाव लाने में कामयाब होंगे। रात में ड्राइविंग करने से बचें। पैतृक संपत्ति का सही तरीके से विभाजन लाभदायक सिद्ध होगा। करीबी दोस्त या सहकर्मी आपके कार्य पूरे करने में सहायता करेंगे। नवविवाहित जोड़े अपने नए रिश्ते से संतुष्ट होंगे। कुछ लोगों के लिए आए में वृद्धि होने की संभावना है। पेशेवर जीवन में नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। लकी नंबर: 1 लकी कलर: लाइट रेड कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) कुछ लोगों के परिवार के साथ विदेश यात्रा करने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के संकेत हैं। मामूली चीज़ों पर ध्यान न देना नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी के बेहतरीन सुझाव आपकी सेहत के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। नवविवाहित और युवा जोड़े अपने संबंधों को मज़बूत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे पिछले निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। आर्थिक स्तिथि मज़बूत होगी। इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं होगा। भाइयों-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लकी नंबर: 5 लकी कलर: लैवेंडर मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) घर पर सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। जो लोग छुट्टी मनाने जा रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग प्रॉपर्टी की बिक्री में अच्छी डील करेंगे। अच्छा कमीशन मिलने की संभावना है। आपको किसी प्रवभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नया डाइट प्लान फिट रहने में कारगर साबित होगा। सामाजिक कार्यक्रम में आप सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आपकी ओर आकर्षित होने के संकेत है। आय में वृद्धि आने से आपकी आर्थिक स्तिथि संभली हुई होगी। पेशेवर जीवन में बढ़ा हुआ वर्कलोड परेशानी का कारण बन सकता है। लकी नंबर: 11 लकी कलर: क्रीम

Related Post