आज का राशिफल 1 नवंबर 2020

By  PTC NEWS November 1st 2020 12:02 AM -- Updated: October 31st 2020 09:32 PM

Forecast for 1st Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सभी प्रशंसा करेंगे। स्वस्थ जीवनशैली वज़न कम करने में मददगार साबित होगी। घरेलू मोर्चे पर बदलाव करने के लिए सभी की सहमति की ज़रूरत होगी। सड़क मार्ग से यात्रा कर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी भी चीज़ की जांच से पहले अच्छे से जांच कर लें। अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग - सफेद वृषभ- फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कोई प्रतिद्वंदी मदद का हाथ बढ़ा सकता है। किसी को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अपने तरीके से काम कराने की कोशिश करेंगे। गाडी चलाते समय सतर्क रहें। अच्छी तैयारी शैक्षणिक मोर्चे पर आपके लिए मददगार साबित होगी। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - नारंगी मिथुन- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पेशेवर मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। कोई यात्रा स्थगित हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका कोई शुभचिंतक आपका संदेह दूर करेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय चल रहा है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गाढ़ा पीला कर्क- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी की मदद करेंगे। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। घरेलू मोर्चे पर किसी संवेदनशील मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर दाखिला लेने वाले लोगों को अच्छे विकल्प मिलेंगे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। नवविवाहित जोड़ें एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - केसरिया सिंह- धन संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र पर आपके सीनियर्स आपसे मेहनत की उम्मीद करेंगे। सेहत को लेकर गंभीर हो सकते हैं। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को किसी करीबी से मिलाने ले जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मदद के लिए किसी सही व्यक्ति को ढूंढ़ना बड़ी उपलब्धि होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - सफेद कन्या- विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्चे के चलते पैसों को लेकर चिंतित नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़े अच्छे विकल्प चुन सकते हैं। परिवार के किसू सदस्य के साथ सख्त रहने की ज़रूरत है। जल्दी ही किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपनी संस्था या संगठन का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। आपके साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - नीला तुला- धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करना वज़न कम करने की कुंजी है। दूर रह रहे परिवार के किसी सदस्य से मिलने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मामले को सुलझाने में समय लग सकता है। संबंधों में चल रहे मतभेद खुलकर सामने आएंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का नीला वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को अपने काम के बारे में जानकारी दें। निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार की किसी बात से असहमत हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले में सकारात्मक संदेश मिलेंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - नारंगी धनु- किसी नए व्यवसाय से लाभ के योग बन रहे हैं। ट्रैवलिंग से जुड़ी जॉब आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी स्पोर्ट्स से जुड़ी एक्टिविटी आपकी सेहत के लिए अच्छी रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान फाइनल हो सकता है। किसी प्रतिष्ठित संस्था में दाखिला मिल सकता है। आज आपका साथी आपके लिए कुछ अच्छा करेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – गाढ़ा पीला मकर- मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलके कुछ नया करने की सोच सकते हैं। किसी व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी नए जगह यात्रा पर जा सकते हैं। नई प्रॉप्रर्टी खरीदने या घर बनाने के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में किसी निर्णय को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – गाढ़ा पीला कुंभ- बचत करने से आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। रिटेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वज़न कम करने के लिए किसी की सलाह काफी काम आएगी। परिवार के किसी युवा को सही रास्ते पर लाने में सफल होंगे। किसी यात्रा पर जाना भाग्यशाली रहेगा। घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रह सकते हैं। कोई पुराना प्यार जीवन में वापिस आ सकता है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - वॉयलेट मीन- आय के विभिन्न स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। परिवार के किसी समारोह में लोगों से मिलना जुलना होगा। यात्रा के दौरान थकान से निपटने के उपाय समय रहते कर लें। शैक्षणिक मोर्चे आपके प्रदर्शन की सभी तारीफ करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - पीला

Related Post