आज का राशिफल 20 जुलाई, 2020

By  PTC NEWS July 20th 2020 12:20 AM

मेष

काम से जुड़ी किसी चिंता का निवारण होगा।

ऐसा लगेगा मानो सिर का बोझ कंधे पर आ गया।

पुराने बिल और कई आर्थिक मसले निबटाने का दिन है।

कसरत करने के लिए प्रेरित रहेंगे, इससे लाभ भी होगा।

कार्यक्षेत्र की स्थिति का पूरी फायदा उठाएं।

घर में किसी के प्रति नापसंदगी ज़ाहिर कर सकते हैं।

लंबी यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

अपने अधिकारों के लिए क़ानून का दरवाज़ा खटखटाने में कोई हर्ज़ नहीं।

शिक्षा संबंधी मामलों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।

प्रेमीजन को आपके प्यार का पूरा एहसास हो जाएगा।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - लैवेंडर

वृष

निवेश करने के सभी विकल्पों पर ग़ौर करें।

कार्यक्षेत्र में मानसिक उथल पुथल के दौर से गुज़र सकते हैं।

परिस्थिति प्रतिकूल ज़रूर है लेकिन अंत में आपकी जीत होगी।

सुस्ती दूर करें और नियमित रूप से कसरत करने का निर्णय लें।

पारिवारिक मसलों को सुलझाने में आपने बहुत ही समझदारी दिखाई है।

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पेपर वर्क बड़े ही ध्यान से करेंगे।

छात्र अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें।

लव पार्टनर का मूड भाँपना मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग - गुलाबी

मिथुन

धन संबंधी मामले संतोषजनक रूप से हल हो जाएंगे।

किसी सीनियर का नैतिक व्याख्यान आपको उबा सकता है।

ऊबने के बावजूद आपको प्रेरित ही दिखना है।

योग और मेडिटेशन से ख़राब मूड सही हो सकता है।

परिवार वाले आपके विवाह के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

किसी का साथ देने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाज़ी न करें।

परिस्थिति उतनी सरल नहीं है जितनी कि लग रही है।

छात्रों को अपनी योग्यता दिखाने का मौक़ा मिलेगा।

रोमांटिक लाइफ़ जुनून भरी हो सकती है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - लाल

कर्क

निवेश से जुड़ी अच्छी सलाह मिल सकती है।

ये सलाह मान लेने में आपका ही फ़ायदा होगा।

कार्यक्षेत्र में अधूरे काम निपटाने के लिए समय मिलेगा।

फ़िटनेस की दिशा में किए गए क़दम सकारात्मक नतीजे देने लगे हैं।

परिवार की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत है।

धार्मिक यात्रा करने के लिए शुभ समय है।

प्रॉपर्टी के मसले फ़िलहाल अटके रह सकते हैं।

प्रेम संबंधों को सँवारने का समय है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग गहरा - फिरोजी

सिंह

साइड बिज़नेस से अब धन आगमन होने लगा है।

इससे आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त होगी।

सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे, स्वस्थ तरीक़े अपनाएंगे।

असाइनमेंट व प्रोजेक्ट पूरा करने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

पारिवारिक परिस्थितियां सुखद और आरामदेह बनी रहेगी।

पढ़ाई लिखाई के मामले में कोई आप पर निर्भर रह सकता है।

किसी से अचानक हुई मुलाक़ात लंबी यादों का सबब बनेगी।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - पीला

कन्या

विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी आर्थिक स्थिति निर्धारित करें।

कार्यक्षेत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को कुशलता के साथ संभाल पाएंगे।

नियमित कसरत के साथ खाने पीने की आदतों में सुधार भी ज़रूरी है।

संतान या भाई बहन के भविष्य की चिंता रह सकती है।

कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।

नई गाड़ी या नया घर लेने की सोच सकते हैं।

छात्रों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

जिन जातकों का दिल टूट गया है उनके जीवन में फिर से प्यार के फूल खिलेंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन

तुला

आप में से कुछ जातक कमाई के नए रास्ते खोजने निकल सकते हैं।

धन कमाने का शॉर्टकट मिलना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन बात बन जाएगी।

हेल्थ फ़ूड और पावर ड्रिंक्स की मदद से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

परिवार में विचारों का मतभेद उभर सकता है।

प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद भी खड़ा हो सकता है।

सूझ-बूझ से प्रॉपर्टी संबंधित विवाद निपटा सकते हैं।

मेधावी छात्रों के साथ जुड़ने की कोशिश करें।

इससे आपको लाभ होगा और पढ़ाई में मदद मिलेगी।

सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - नारंगी

वृश्चिक

फ़ैसला लेने से पहले आर्थिक परिस्थिति पर गौर ज़रूर कर लें।

कार्यक्षेत्र के लिए असाधारण फल देने वाला दिन रहेगा।

खाने पीने में एहतियात अच्छी सेहत के लिए वरदान साबित हो रही है।

घर में गेट टुगेदर का आयोजन हो सकता है।

किसी से मुलाक़ात करने के लिए शहर से बाहर जा सकते है।

पुश्तैनी ज़मीन जायदाद मिलने के योग बने रहेंगे।

छात्रों के लिए समय कुछ मुश्किल है।

दृढ़ संकल्प के माध्यम से बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे।

प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने का मौक़ा मिलेगा।

शुभ अंक - 26

शुभ रंग - नारंगी

धनु

घर में फ़िज़ूलखर्ची पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्षेत्र में किसी को आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ सकती है।

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए एहतियात बरतना भी ज़रूरी है।

घर के कामकाज में कम ही दिलचस्पी ले रहे हैं।

इससे आपके जीवनसाथी कुछ नाराज़ रह सकते हैं।

किसी मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

छात्रों को एक्स्ट्रा कोचिंग की ज़रूरत पड़ सकती है।

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सामाजिक मुद्दे को लेकर भावुक भी हो सकते हैं।

दिल खोलकर बातें करने से प्रेमी या प्रेमिका का दिल जीत पाएंगे।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - लेमन

मकर

मज़बूत आर्थिक स्थिति जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगी।

कार्यक्षेत्र का कोई जटिल मुद्दा आपको व्यस्त रख सकता है।

इस जटिल समस्या का समाधान खोजने में दिन निकल सकता है।

मामूली बीमारी के इलाज में घरेलू उपाय मददगार होंगे।

परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार असामान्य रह सकता है।

ये व्यवहार आपको पहेली जैसा लगेगा लेकिन चिंता ना करें।

पुश्तैनी जायदाद मिलने के शुभ योग बन रहे हैं।

छात्रों का मन भटका हुआ सा लग रहा है।

ऐसा न होने दें नहीं तो पढ़ाई में पिछड़ जाएंगे।

आप का लव प्रपोज़ल स्वीकार होगा।

शुभ अंक 22

शुभ रंग केसरिया

कुंभ

जश्न मनाने के आपके पास पर्याप्त कारण होंगे।

दूसरों को दिखाने के लिए ख़र्चा ना करे।

फ़िट रहने के लिए दिनचर्या बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी कॉन्ट्रैक्ट की बारीकियों पर ध्यान देना ज़रूरी होगा।

दस्तावेज़ साइन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें।

परिवार का मनोबल बढ़ाएंगे।

शहर से बाहर यात्रा कर तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

छात्र प्रतिस्पर्धा में भाग लेने की कड़ी तैयारी में जुटे हैं।

प्रेम संबंध फल फूल रहा है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - गहरा आसमानी नीला

मीन

फ़िज़ूलख़र्ची से सावधान रहें।

कार्यक्षेत्र में किसी भी बात पर अड़े न जाए।

सीनियर आपसे कुछ नाराज़ रह सकते हैं।

दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

घर में आपसी समझ बढ़ाने की ज़रूरत है।

छात्रों की उत्कृष्ट परफॉर्मेंस उन्हें स्पॉटलाइट में ला सकती है।

उन्हें किसी प्रकार का मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

घर ख़रीदने के शुभ योग बन रही है।

हवा में प्यार की लहर दौड़ रही है।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - वॉयलेट

Related Post