आज का राशिफल 20 नवंबर 2021

By  PTC NEWS November 20th 2021 12:12 AM -- Updated: November 19th 2021 10:14 PM

Forecast for 20.11.2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

URL: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

आज आपके सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं,दिन अच्छा गुजरेगा।

कार्यक्षेत्र में आज शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

किसी को ब्याज पर दिया उधार लंबे प्रयास के बाद मिल जाएगा।

आज शाम आप परिवार के किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद ले सकेंगे।

किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए व्यवहारिक समझ रखें।

आपकी सेहत शानदार रहने वाली है,कुछ नया प्रयोग कर सकेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन

वृष

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा,बच्चे सरप्राइज दे सकते हैं।

आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

आज का दिन परिवार के नाम रहने वाला है,साथ समय बिता सकते हैं।

सेहत के लिए जो ज्यादा सटिक हो ऐसा कोई व्यायाम शुरु कर पाएंगे।

किसी पेंडिग काम को पूरा कर लेन के कारण मानसिक राहत मिलेगी।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रोज

मिथुन

आज अपने उन गुणों का एहसास हो सकता है जिसे आप नजरअंदाज करते थे।

अपने सभी जुनून और सपनों को पूरा करने के लिए उर्जा सही दिशा में लगाएंगे।

आज आपको पैसे के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत महसूस होगी।

परिवार की तरफ से बिना किसी शर्त प्यार और सहयोग मिलते रहने की उम्मीद है।

कार्यस्थल की कठिनाइयों से निकलने के लिए आपको समझदारी दिखानी होगी।

अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें,खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिंक

कर्क

आज कुछ ऐसी चुनौतियों का सामना करेंगे जो डरा सकती है,आत्मबल से काम लें।

किसी छोटे छोटे स्किम में ज्यादा पैसा निवेश करना समझदारी नहीं होगी,ध्यान रखें।

आपके द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदम में जीवनसाथी का सपोर्ट मिल सकता है।

आज किसी फालतू के बहस में पड़ने से बचना चाहिए आपके लिए बेहतर रहेगा।

सेहत को लेकर निश्चिंत रहें आज किसी तरह की समस्या परेशान नहीं कर सकती।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिच

सिंह

सामने आने वाले सभी अवसरों का लाभ लेकर दिन बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

आज पैसे से संबंधित कोई बड़ा लेन देन करते समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

आज आप जीवनसाथी का अटेंशन पाने के लिए कुछ खास प्रयास कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र की कठिन से कठिन समस्या को सुलझाने में आज सफल साबित होंगे।

अपनी शारीरिक थकान मिटाने के लिए किसी मसाज थेरेपी का सहारा ले सकते हैं।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : परपल

कन्या

आज आपको खुद पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत महसूस हो सकती है।

पूर्व में किए गए निवेश को चेक करते रहें,लाभ मिलने का अवसर दिख रहा है।

आज आपको अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने का सुख मिलने वाला है।

नौकरी में आज आपकी भुमिका बदलने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें।

काम का तनाव दूर करने के लिए आपको अच्छी नींद और आराम जी जरुरत है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

तुला

तुला राशि वाले जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलन बनाकर चलने का हुनर रखते हैं।

वित्तीय मैनेजमेंट के मामले में आप एक्सपर्ट हैं,बाजार का रुख बदलना जानते हैं।

आज आपको परिवार के लोगों के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलेगा।

किसी बात को सहजता से लेने का हुनर आपको चुनौतियों से लड़ने में मदद करेगा।

आज की सुबह आपके लिए थोड़ी आलस से भरी रहने वाली है,काम टाल सकते हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक

आपके अंदर जुनून भरा हुआ है इसलिए हर काम को जीतने में मदद मिलती है।

व्यापार करने वालों को आज किसी शानदार डील का प्रपोजल मिल सकता है।

आपने चाहे जीतना भी अच्छा किया है परिवार में आलोचना झेलना पड़ सकता है।

आपने हाल ही में जिस काम को शुरु किया है उसमें अप्रेजल मिलने की संभावना है।

आजका दिन अच्छा रहेगा, पूरे दिन उर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : बेबी पिंक

धनु

भविष्य में कुछ बेहतर करने के लिए आपको अपना लक्ष्य सामने रखना होगा।

आज आपके सितारे बुलंद हैं आमदनी का नया जरिया खुलने की उम्मीद है।

जल्द ही बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने के संकेत हैं,हिल स्टेशन जा सकते हैं।

आज आपको बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है,काम को लेकर सतर्क रहें।

सेहत संबंधी किसी समस्या को दूर करने के लिए खान पान में बदलाव करेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है,कोई उपलब्धि मिल सकती है।

पैसे के मामले में आपको सख्त रहना पड़ेगा,बचत के लिए खर्च में कटौती करेंगे।

आज दिमागी स्तर पर थोड़ी उथल पुथल रहेगी,दिन व्यस्तता और तनाव में गुजरेगा।

आपके सिनियर के काम में दिए गए अनवरत सहयोग की सराहना की जाने वाली है।

लंबे समय बाद अब मानसिक शांति और सुकून महसूस करने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : स्काई ब्लू

कुंभ

कुंभ राशि वालों का हर एक काम उनके व्यक्तित्व की तरह ही शानदार होगा।

आप एक नेक और उदार इंसान हैं इसकी वजह से हर किसी के फेवरेट बने रहेंगे।

व्यापार में उन्नति होने के संकेत हैं,किसी नए उद्दयम के बारे में विचार कर सकते हैं।

पैतृक संपत्ति का जो हिस्सा आपके नाम किया जाने वाला है उसका भविष्य अच्छा है।

आप में से कुछ लोगों को उनका ड्रीम जॉब मिल जाने की उम्मीद है,प्रयास करते रहें।

लगातार स्क्रीन पर काम करने से आंखों को नुकसान हो सकता है,पानी से धोते रहें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लाइट ग्रे

मीन

मीन राशि वाले लोग अपनी आजादी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं।

आप हमेशा सोसाइटी में कुछ पॉजिटिव बदलाव लाने की सोच बनाए रखते हैं।

आपकी सतर्कता और अनुमान के बावजूद पैसे के हिसाब में गलती हो सकती है।

परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शानदार रहने वाला है,उत्साहित रहेंगे।

आपके द्वारा सच्चे मन से किए गए प्रयास का फल जल्द ही मिल सकता है।

वर्तमान समय को देखते हुए वायरल से बचने के उपाय को गंभीरता से लें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिंक

Related Post