आज का राशिफल 21 जुलाई, 2020

By  PTC NEWS July 21st 2020 12:01 AM -- Updated: July 20th 2020 11:42 PM

मेष किसी के हाथ कसकर चलने की आदत से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सरहाना होगी। इन सुझावों को लागू भी किया जा सकता है। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। योगा या मेडिटेशन क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। परिवार के किसी नौजवान के संबंध में ख़ुशखबरी उत्साहित करेगी। संपत्ति से जुड़े मामले अनुकूल तरीक़े से हल हो जाएंगे । घर के लिए आरामदायक चीज़ों की ख़रीदारी कर सकते हैं। रोमांस में रोमांच बना रहेगा। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - मरून वृष फ़िज़ूलखर्ची पर अंकुश लगा तंग आर्थिक स्थिति से बाहर निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फ़ैसला लेने से बचें। नियमित रूप से वर्कआउट करने में आपको आनन्द आने लगा है। माता पिता अपने बच्चों को फैसले लेने की आज़ादी देंगे। छात्रों की तैयारी में कोई कमी नहीं है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी समय है। कोई आपको डिनर के लिए न्यौता दे सकता है। रोमांस के लिए समय निकालना मुमकिन होगा। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - लाल मिथुन अप्रत्याशित स्रोतों से धन आगमन बना रहेगा। फ्रीलांस करने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय हैं। कोई आपकी शर्तों के मुताबिक़ आपके साथ काम करने के लिए तैयार होगा। फ़िटनेस रूटीन वही अपनाएं जो आपकी लाइफ़स्टाइल को भाता हो। परिवार आपका उत्साह बढ़ाएगा व आपका साथ देगा। अच्छी तैयारी आपको प्रतिस्पर्धा में जीत दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर किसी को आपसे मदद की उम्मीद होगी। ये जो कोई भी हो इसे निराश न करें। किसी मित्र पर प्रेम संबंध के मामले में भरोसा करने से पहले सोच विचार लें। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - हल्का गुलाबी कर्क आर्थिक रूप से आप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रचार के दौरान किसी भी रियायत की उम्मीद नहीं करें। सिस्टम रियायत नहीं देगा लेकिन अनुचित भी नहीं होगा। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनुशासन में रहने की ज़रूरत है। घर में आपके काम की तारीफ़ होगी। प्रॉपर्टी पर अधिकार मिल सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है, सफलता हाथ लगेगी। आपको लगता है कोई आपको नुक़सान पहुँचाना चाहता है। अनावश्यक रूप से चिंता न करें, ऐसा कुछ नहीं है। किसी के प्रति रोमांटिक झुकाव रख सकते हैं। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - गहरा भूरा सिंह आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है। बचत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आपका उच्च प्रबंधन का कौशल आपको कार्यक्षेत्र में आगे रखेगा। सही खानपान और एक्टिव लाइफ़स्टाइल के कारण सेहत बनी रहेगी। आपके सहायक रवैये की सराहना होगी। शिक्षा स्तर पर आपको सर्वश्रेष्ठ चुना जा सकता है। सामाजिक दायित्व को निभाने में काफ़ी समय बर्बाद हो सकता। रोमांस के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - पीला कन्या धन संबंधी मामलों में अपने आपको दुनिया के शीर्ष पर पाएंगे। काम के कम होने के कारण निजी जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। नया फ़िटनेस रूटीन अपनाना चाहते हैं। घर में आयोजित हो रहा समारोह आपको व्यस्त रखेगा। शिक्षा के स्तर पर आपको कड़ी तैयारी करनी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किसी सामाजिक समारोह में आपको आमंत्रित किया जा सकता है। प्यार के रिश्ते में मुश्किलें आएं तो उन्हें आपसी समझ से दूर करें। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - फ़ॉरेस्ट ग्रीन तुला बैंक बैलेंस बना रहेगा, आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन को मान्यता मिलने की संभावना है। व्यस्तता के बावजूद सेहत आपकी प्राथमिकता बनी रहेगी। वर्कआउट करने के लिए जैसे तैसे समय निकाल ही लेंगे। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। इस दौरान आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने प्रदर्शन के साथ साथ छात्रों को दूसरों के प्रदर्शन पर भी नज़र रखनी है। घर में सुख शांति बनी रहेगी। लव लाइफ़ में स्थिरता बनी रहेगी, इस स्थिति का आनंद लें। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - सफ़ेद वृश्चिक आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मज़बूत होती जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सरहाना मिलेगी। आपको आगे बढ़ने के मौक़े मिलेंगे। सेहत के प्रति सचेत बने रहेंगे। वैवाहिक संबंध मज़बूत होंगे, आपसी मेल जोल बढ़ेगा। सड़क द्वारा यात्रा कर सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर आपको मान सम्मान मिलना संभव है। समय बचाने की इच्छुक रहेंगे। इसी कारण किसी से मेलजोल फ़िलहाल पसंद नहीं करेंगे। प्रेम संबंध से असीम ख़ुशी और तृप्ति प्राप्त होने की संभावना है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - हल्का लाल धनु धन बचाने की कवायद जारी रहेगी। इस काम में अब परिवार वाले भी आपका साथ देंगे। सरकारी नौकरी पेशा जातकों को पुरस्कार या मान्यता प्राप्त हो सकती है। कोई नया हेल्थ प्रॉडक्ट आज़मा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है। सहपाठियों के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। फ़्री होल्ड प्रॉपर्टी बिल्डर फ़्लोर में तबदील हो सकती है। ये स्थिति सभी के लिए जीत जैसे ही रहेगी। शिक्षा के स्तर पर असाधारण रूप से अच्छा करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोमांस का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - गहरा बैंगनी मकर आर्थिक सुख समृद्धि बनी हुई है, कोई कमी नहीं है। कारोबारियों को आकर्षित डील मिलने की संभावना है। आपकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। फ़िटनेस मनचाहे रूप से बनी हुई है। जिससे छुटकारा पाना चाहते थे उससे छुटकारा पाने में सफल हो जाएंगे। शहर से बाहर की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। किसी जानकार के साथ संपत्ति से जुड़े जटिल मामले पर विचार विमर्श कर पाएंगे। विवाहित जोड़ों पर प्यार का ख़ुमार चढ़ा रहेगा। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - रोज़ कुंभ विवेकपूर्ण ख़र्चा करने से आप धन बचाने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर कोई तर्क न रखें। ये तर्क आपके ख़िलाफ़ जा सकते हैं। बदलते मौसम के दौरान खाने पीने में एहतियात बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सौहार्दपूर्णतरीक़े से हल हो जाएंगे। शिक्षा के स्तर पर उपलब्धि की उम्मीद की जा सकती हैं। आपका सम्मान बढ़ेगा, इससे आपमें आत्मविश्वास जागेगा। किसी चीज़ पर नज़र रखना मुश्किल हो सकता है। आपका प्रपोज़ल रिजेक्ट हो सकता है लेकिन निराश न हों। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - रोज़ मीन मज़बूत आर्थिक स्थिति के कारण आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। सेहत संतोषजनक बनी हुई है। परिवार में मौज मस्ती का सा माहौल रहने वाला है। घर का इंटीरियर बदल सकते हैं, ऐसा करके ख़ुशी मिलेगी। छात्र महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। लंबे समय से हताश लोगों के लिए उपयुक्त आवास का प्रबंध हो जाएगा। युवा जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - हल्का ग्रे

Related Post