आज का राशिफल 21 मार्च, 2020

By  PTC NEWS March 20th 2020 11:34 PM

Forecast for 21st Mar’2020

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

मेष

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे खुश नज़र आएंगे। फिज़ूल खर्चों को कम करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपके सपोर्ट की ज़रूरत है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कोई आपके साथ यात्रा पर जाने के लिए आपका खर्चा उठा सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ मूड स्विंग्स पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पीला

वृषभ

परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। दोस्तों और करीबियों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा।

किसी मुद्दे को सीनियर्स के सामने रखने से पहले सभी विकल्पों को जांच लें।

धन संबंधित मामलों में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। सामाजिक मोर्चे पर अतिरिक्त दबाव झेलने के मूड में नज़र नहीं आएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – टरक्वॉइश

मिथुन

कार्यक्षेत्र पर काम को तय सीमा में पूरा करने की कोशिश करें। किसी चीज़ में निवेश करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह काफी काम आएगी।

पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। लोगों से मिलने जुलने के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। एक दूसरे का साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का पीला

कर्क

नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी करीबी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा ना करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी रणनीति बदलने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। किसी पार्टी या समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग आसमानी

सिंह

कार्यक्षेत्र पर कोई आप पर नज़र रख सकता है। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। कोई मेहमान कोई खबर लेकर घर आ सकता है।

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – रोज़

कन्या

कार्यक्षेत्र किसी चीज़ की तुरंत ज़रूरत पड़ेगी। धन संबंधित मामलों में किसी की सलाह लें। दूर के रिश्तेदारों से सतर्क रहें। किसी के साथ यात्रा पर जाने से ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी का प्यार और स्नेह देखकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – कॉफी

तुला

कार्यक्षेत्र पर मेहनत का ईनाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।

सेहतमंद रहने के लिए हैल्थ क्लब ज्वॉइन करना लाभदायक रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर असमंजस महसूस करेंगे।

रहने योग्य सही जगह जल्दी ही मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – इंडिगो

वृश्चिक

करियर को लेकर अपने दिल की सुनें। फिज़ूलखर्च को कम कर पैसे की बचत करने में कामियाब होंगे। जीवनसाथी के मतभेदों को विनम्रता से सुलझाने की कोशिश करें। विदेश में छुट्टियां बिताने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में कोई आपको कठिन प्रतिस्पर्धा दे सकता है। समाज में अपने कांटेक्ट बढ़ाने के लिए लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – हल्का नीला

धनु

कार्यक्षेत्र पर टीम वर्क के ज़रिए समय पर काम पूरा करने में कामियाब होंगे।

धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। परिवार की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें। पढ़ाई में चीज़ें आपके मन के मुताबिक रहेगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

मकर

कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट को पूरा करने में कामियाब होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग का मूड अच्छा करने में कामियाब होंगे। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। तीर्थयात्रा पर जाने से मानसिक शांति महसूस करेंगे। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को लेकर प्रयास करते रहें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – वॉयलेट

कुंभ

नई नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी डील को करने से धन लाभ होगा। अपने पसंदीदा कामों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। लगातार यात्राओं पर जाने से थकान हो सकती है।

किसी मामले के लेकर मानसिक शांति महसूस करेंगे। अपने साथी को मूवी या डिनर पर ले जा सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – सफेद

मीन

कार्यक्षेत्र पर किसी परिस्थिति के कारण कोई मीटिंग टालनी पड़ सकती है।

धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। किसी बीमारी में सुधार होने के योग हैं। किसी करीबी से मिलने विदेश जा सकते हैं। sपढ़ाई में परिवार का सहयोग मिलने उत्साहित नज़र आएंगे।

कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन

Related Post