आज का राशिफल 21 नवंबर 2021

By  PTC NEWS November 21st 2021 12:01 AM -- Updated: November 21st 2021 07:52 PM

Forecast for 21.11.2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

URL: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

आज का दिन शानदार रहने वाला है,अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है।

बिजनेस के क्षेत्र में में तरक्की होने की संभावना है,नई डील कर सकते हैं।

आपके चाहने वालों या करीबी का इमोशनल सपोर्ट और प्यार मिलने वाला है।

नौकरी से थोड़ी असंतुष्टि रहेगी,करियर का रास्ता बदलने का विचार करेंगे।

एडवेंचर वाले काम पसंद करने वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : लाइट ग्रे

वृष

आज सितारे आपके अनुकूल नजर आ रहे दिन अच्छा गुजरने वाला है।

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी ,प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

माता पिता से मिलने जाने का प्लान बनने को लेकर आप उत्साहित रहेंगे।

आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन या इंक्रिमेंट मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

उत्साह,उर्जा ,और जज्बा से भरे रहने के कारण खुद को युवा महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : डार्क ब्राउन

मिथुन

आज काम भले ही आपके योजनानुकूल नहीं होगा लेकिन और बहुत कुछ कर सकेंगे।

बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट के साथ पेंमेंट के विवाद में कोई मध्यस्त मदद कर सकता है।

आज भाई बहन या किसी अन्य से उलझने से बचें,विवाद बढने की संभावना दिख रही है।

करियर को लेकर आपकी जो पसंद है उसपर कुछ सवाल पैदा होने वाला है,तैयार रहें।

आज संपन्न होने वाला बिजनेस मिटिंग आपके लिए निरर्थक साबित होने की संभावना है।

आज आप कुछ साहसिक करने के लिए अपने अंदर साहस और उर्जा महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

हर स्तर पर आज अनुकूल रहने के बावजूद परिवारिक माहौल में अशांति की संभावना है।

बिजनेस में क्लाइंट कम होता हुआ महसूस करेंगे,पुराने क्लाइंट से संपर्क किया जा सकता है।

परिवारिक माहौल के कारण आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे,तनाव हावी रहने वाला है।

आप में से कुछ लोग बिजनेस के मकसद से यात्रा पर जा सकते हैं,काम बन जाने की उम्मीद है।

आज अपने बॉस को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं,मेहनत से काम करते रहना होगा।

सेहत अच्छी रहने से उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे कुछ कलात्मक काम कर सकते हैं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : मरुन

सिंह

आज स्वयं को आत्मविश्वास पूर्ण महसूस करेंगे करियर विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है,दिन अच्छा रहेगा।

आप अपने करीबी लोगों के आस पास का माहौल पॉजिटिव बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आपके सहकर्मी को आपके सहयोग की जरुरत होगी।

आपको लाइफस्टाइल बदलने की जरुरत महसूस होगी वायरल या फ्लू से बचकर रहना होगा।

अपने डेली रुटिन में व्यायाम को शामिल करना एक समझदारी भरा कदम साबित होगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : बैंगनी

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सही जगह पर निवेश करने के लिए इससे संबंधित जानकारी पता करते रहना चाहिए।

परिवार के माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए बड़ों की सलाह लेते रहना सही रहेगा।

किसी परियोजना के बारे में जरुरी जानकारी रखना बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है।

कुछ बनाने की प्रक्रिया आपको पॉजिटिव और उत्साहित रखेगा,काम से संतुष्टि मिलेगी।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

तुला

आज का दिन शानदार रहेगा,अपने आइडिया से क्लाइंट को प्रभावित कर पाएंगे।

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के कारण प्रॉपर्टी या स्टॉक मार्केट में पैसा लगा सकते हैं।

परिवार के लोगों के बीच कलह होने के कारण आपको तनाव झेलना पड़ सकता है।

आपने जिस तरीके से अपने प्रोजेक्ट को हैंडल किया है उससे सिनियर्स प्रभावित होंगे।

योग या स्विमिंग जैसी गतिविधि अपनाकर स्वयं को फिट रखने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक

आज आपके लिए काफी शुभ दिन है, कार्यक्षेत्र में आपके हुनर का लोहा माना जाएगा।

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के कारण परिवार या दोस्त के साथ ट्रिप प्लान कर पाएंगे।

परिवार के किसी सदस्य की शादी ,नौकरी या पढाई से संबंधित बड़ी खबर मिलने वाली है।

किसी बड़ी परियोजना में हुनर दिखाने के कारण आपको प्रमोशन दिए जाने की उम्मीद है।

आपमें से कुछ लोगों को बदलते मौसम की वजह से परेशानी हो सकती है,संभल कर रहें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

धनु

आज का दिन आपके लिए हर स्तर पर अच्छा रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

आपमें से कुछ लोग आज बिजनेस के क्षेत्र में कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं।

घर और व्यापार में बराबर सहयोग देकर जीवनसाथी की नजर में सम्मान पा सकेंगे।

कार्यक्षेत्र में किसी जटिलता का सामना करना पड़ सकता है,समझदारी से काम लें।

आज जिम ट्रेनर की उपस्थिति में कुछ नए फिटनेस एक्टिविटी ट्राई कर सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : लाइट ग्रे

मकर

हाल ही में जो लोग इंटरव्यू दे कर आये हैं उन्हें आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी अब पैसे को लेकर थोड़ी गंभिरता दिखा सकते हैं।

परिवार के किसी नौजवान की वजह से आपको कठिन समय का सामना करना पड़ेगा।

अपने कम्यूनिकेशन स्किल से टीम के सदस्यों का आत्मबल उंचा बनाए रख सकते हैं।

लंबे समय बाद जिम जाना और उचित डाइट लेने का फायदा फिटनेस में नजर आएगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रोज

कुंभ

आज आप कई मामलों में भाग्यशाली साबित होने वाले हैं,प्रयास करते रहें।

आपको बिजनेस के क्षेत्र में आज विशेष सावधानी बरतने की जरुरत पड़ेगी।

प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश कर कोई नया उद्दयम शुरु करने का विचार करेंगे।

परिवार में सभी के चेहरे पर खुशहाली देख पाना ही आपकी उपलब्धि है।

कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।

फिजिकल और इमोशनल दोनों को मेंटेन रखने के लिए उचित डाइट लें।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : मरुन

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा साबित होने वाला है।

आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी,कहीं भी निवेश करने के लिए सक्षम रहेंगे।

आज कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है,उसे इंकार नहीं कर पाएंगे।

गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साजसज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी।

प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

आज सेहत अच्छी रहने के कारण आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

Related Post