आज का राशिफल 25 दिसंबर 2021

By  PTC NEWS December 25th 2021 12:01 AM -- Updated: December 24th 2021 10:32 PM

Forecast for 25.12.2021

By: Dr Prem Kumar Sharma

(Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant)

Email: psharma@premastrologer.com

URL: http://www.premastrologer.com

Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874

Delhi: +91-11-47033152, 40532026

मेष

आज आप किसी उत्सव दिवस पर अपने परिजनों द्वारा प्यार पाने का आनंद ले सकेंगे।

वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है,आमदनी बढ सकती है।

आज आप वही करेंगे जो आपका दिल कहेगा,इससे सच्ची खुशी का एहसास कर पाएंगे।

परिवार के सभी सदस्यों के एकसाथ जुटने का मौका मिलेगा,जमकर मस्ती कर सकते हैं।

परीक्षा में बैठने से पहले अपना पूरा सिलेवस रिवाइज करना ना भूलें,इससे अच्छा रहेगा।

अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें ,भूख से ज्यादा खाना आपके पाचन पर भारी पड़ेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

वृष

आप एक सच्चे प्रकृति प्रेमी हैं ,इसका सौंदर्य और खूशबू आपका मन मोहित करता है।

आज पैसे के मामले में विशेष कैलकुलेटिव रहेंगे हर छोटी बड़ी लेन देन पर ध्यान रहेगा।

घर के सभी सदस्य आज अच्छे मूड में रहने वाले हैं,सेलिब्रेशन का माहौल बन सकता है।

प्रोफेशनल क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहने से काम करने का मजा दुगुना आएगा,संतुष्ट रहेंगे।

आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए किसी के दबाव में ज्यादा खाना सही नहीं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पिच

मिथुन

आज आपको बस इत्मिनान से पॉजिटिव माहौल का आनंद लेते रहना चाहिए।

आपके पास करने के लिए बहुत कुछ है पर उसे बाद में भी किया जा सकता है।

अपना पैसा कहां और किसी पर खर्च किया जाए इसे लेकर आपको संशय रहेगा।

परिवार में हंसी खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा,फेस्टिवल का आनंद ले सकेंगे।

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है,अप्रेजल मिलेगा।

सेहत के स्तर पर आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी,जमकर मौजमस्ती कर पाएंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

कर्क

आज आपके अंदर कमाल की सहजता रहेगी जिससे कोई भी काम आसान हो जाएगा।

वित्तीय स्तर पर कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा।

किसी मामले में आपकी स्पष्ट समझ बन सके इसके लिए उस पर पूरा समय देना होगा।

काम के डेडलाइन का तनाव न झेलना पड़े इसके लिए सही से सब मैनेज कर सकते हैं।

आज आप काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं,कुछ खास प्लान कर पाएंगे।

एक बार में ही या जल्दबाजी में कोई काम कर लेंगे ऐसी मान्यता न रखें,परेशानी होगी।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

सिंह

सिंह राशि वाले आत्मविश्वासी ,साहसी और जोशीले प्रवृति के हैं इसकी झलक मिलेगी।

आज त्योहार के रंग में रंगे रहने वाले हैं,करीबी लोगों से गिफ्ट मिलने की अपेक्षा रखें।

परिवार में धूमधाम से त्योहार मनाए जाने की संभावना है,इसका हिस्सा बन सकते हैं।

आज आप शाम तक भी एनर्जेटिक और फ्रेश नजर आ सकते हैं,सुपर एक्टिव दिखेंगे।

ड्रीम जॉब के लिए अप्लाई करने का अनुकूल दिन है,जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग :सैंडी ब्राउन

कन्या

तार्किक,व्यवहारिक और मेहनती होने में कोई भी आपकी बराबरी नहीं कर सकता है।

बिजनेस के स्तर पर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने के संकेत हैं,इसका लाभ मिलेगा।

आज अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का भरपुर आनंद ले सकते हैं,बेहद संतुष्ट रहेंगे।

सितारे अनुकूल होने के कारण करियर के क्षेत्र में सबकुछ अच्छा होते रहने की उम्मीद है।

पाचन संबंधी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है,खानेपीने का ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : परपल

तुला

आज आप पूरी तरह से उत्सव के मूड में रहने वाले हैं ,जमकर इसका मजा लेंगे।

वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आज किसी के साथ बहस में पड़ने की संभावना दिख रही है,आप संभल कर रहें।

कार्यक्षेत्र में आज आपके काम के लिए सराहना या रिवार्ड दिए जाने की उम्मीद है।

आप पूरे दिन कितने भी व्यस्त रहें सेहत को नजरअंदाज करना जायज नहीं होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिच

वृश्चिक

इस राशि के लोगों में अग्नि तत्व होने के कारण गजब का साहस और जुनून रहता है।

आपको संविंग पर पहले ध्यान देना चाहिए उसके बाद ही बजट बनाना सही होगा।

सेलिब्रेशन और हंसी खुशी का अवसर है ऐसे में परिवार के साथ व्यस्त रहना चाहेंगे।

प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फायदा मिलने का वक्त आ गया है।

सेलिब्रेशन या त्योहार के बहाने खुद को जरुरत से ज्यादा थका लेना सही नहीं होगा।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : स्काई ब्लू

धनु

नई नई चीजों का पता लगाने का जुनून पूरा करने रहस्यमयी जगहों की यात्रा करते रहेंगे।

आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाने के कारण उत्साह और निश्चिंतता का आनंद महसूस होगा।

वर्तमान स्थिति में घर का माहौल ठीक ठाक रहने के संकेत हैं,राहत की सांस ले सकते हैं।

आज आप काम के मामले में थोड़े आलस से भरे रहेंगे,सुबह धीमी रहने की संभावना है।

आप शाम तक मेडिटेशन के लिए वक्त निकालने का प्रयास कर सकते हैं,सुकून मिलेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

मकर

आपको हमेशा कहानी का दूसरा पक्ष जानने की उत्सुकता होती है,ताकि सच पता चले।

भविष्य की संभावनाओं को देखकर आप कोई कार खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय बिताना चाहेंगे,पुरानी अच्छी बातें याद करेंगे।

आज बहुत कुछ हासिल करने के मूड में नजर आएंगे लेकिन ऐसा करना कठिन होगा।

आप पूरे दिन हाइ एनर्जी से भरे रहेंगे,साकारात्मक और रोमांचक महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लेमन

कुंभ

आज आपको सलाह दी जाती है कि तनावमुक्त और शांत रहें,वर्तमान का आनंद लें।

दिन के अंत तक आपको निवेश का कोई अच्छा विकल्प मिलने वाला है,आगे बढेंगे।

करीबी लोगों के साथ मिलकर आज के दिन को रोमांच और उत्साह से भर देने वाले हैं।

आपको प्रमोशन के साथ ही किसी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिए जाने की संभावना है।

खाने पीने में पोष्टिकता पर नजर रखना जरुरी होगा,व्यस्तता के बीच पैर का ध्यान रखें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

मीन

आप कभी कभी काल्पनिक दुनियां में खोए दिखते हैं ,हलांकि भविष्य के बारे में भी सोचेंगे।

आपकी आमदनी फिलहाल स्थिर रहने वाली है,ऐसे में अपने खर्च को लेकर सजग रहेंगे।

किसी ऐसे इंसान का आशीर्वाद पाने में भाग्यशाली रहेंगे जिनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

आज अपनी परिस्थिति को देखते हुए ऑफिस के बड़े काम में हाथ डालने से बचना चाहिए।

योग या जॉगिंग के लिए थोड़ा वक्त निकालें ,मानसिक और शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

Related Post